5000mAh से अधिक बैटरी कैपिसिटी वाले स्मार्टफोन्स, कीमत 30,000 रुपये से भी कम, देखें लिस्ट
इस साल भारतीय मार्केट में कई स्मार्टफोन्स ने दस्तक दी है, जो कि बेहतरीन बैटरी कैपिसिटी प्रदान करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जिनमें 5,000mAh से लेकर 5500mAh की बैटरी मिलेगी।
इतना ही नहीं, ये फोन आपके बजट में भी फिट बैठेंगे। जी हां, ये स्मार्टफोन्स आपको 30,000 रुपये से भी भी कम कीमत में मिल जाएंगे। आइए 5000mAh से अधिक बैटरी कैपिसिटी वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट देखे लेते हैं।

5000mAh से अधिक बैटरी कैपिसिटी वाले स्मार्टफोन्स
Infinix Zero 40 5G- इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग, 20W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। कीमत की बात करें तो इसके 12GB/256GB वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये और 12GB/ 512GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। लेकिन अमेजन पर आप इस फोन को छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Realme P2 Pro 5G- पावर देने के लिए Realme P2 Pro 5G फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन 36 मिनट की चार्जिंग में 20% से 100% तक चार्ज हो सकता है। इस फोन की कीमत 21,999 रुपये है। लेकिन अमेजन पर इस फोन को छूट के साथ कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A16 5G- इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy A16 5G के बेस वेरिएंट 8GB रैम +128GB को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB को 20,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। लेकिन अमेजन पर ये फोन और भी कम कीमत पर मिल रहा है।

Vivo Y300 Plus- फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। Y300 Plus भारत में सिंगल वेरिएंट में मिलता है, जिसमें आपको 8GB रैम और 128GB का स्टोरेज मिलेगा। इस फोन की लॉन्चिंग कीमत 23,999 रुपये हैं। लेकिन फिलहाल ये फोन अमेजन पर ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।

Lava Agni 3 5G- इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Agni 3 5G दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है।

यदि आप इस फोन को चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो 128GB वाला वेरिएंट 22,999 और 256GB वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में मिलेगा। बिना चार्जर के इस मॉडल को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन पर छूट पाने के लिए यहां पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications








