Home
Mobile

Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट Geekbench पर देखा गया, यहां जानें सभी डिटेल्स

Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट को Geekbench पर देखा गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस नए चिपसेट को 24 अक्टूबर तक लॉन्च कर सकती है। तो चलिए आगे इस चिपसेट के फीचर्स से लेकर इसकी स्पीड तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Geekbench पर आया नजर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 को वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स , शाओमी और रियलमी में शामिल किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट RedMagic 9 स्मार्टफोन के साथ नजर आया है। लीके के अनुसार RedMagic 9 को चीन में जल्द ही पेश किया जा रहा है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि, RedMagic 9 स्मार्टफोन की Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। हालांकि, RedMagic 9 के लॉन्च डेट का ऑफिशियली खुलासा नहीं हुआ है।

Geekbench की लिस्टिंग के अनुसार RedMagic 9 हैंडसेट को सिंगल कोर टेस्टिंग में 1596 पॉइन्ट्स के साथ स्पॉट किया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को मल्टीकोर टेस्टिंग में 5977 पॉइन्ट्स के साथ स्प़ॉट किया गया है। वहीं RedMagic 9 स्मार्टफोन NX769J मॉडल नंबर के साथ नजर आया है। RedMagic 9 स्मार्टफोन को 12GB रैम के साथ लॉनिच किया जा सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दस्तक दे सकता है।

Snapdragon 8 Gen 3 इन स्मार्टफोन में किया जा सकता है ऑफर

सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S24 series, Vivo X100, Xiaomi 14 series, iQOO 12 सीरीज और OnePlus 12 स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट शामिल किया जा सकता है।

Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट Geekbench पर आया नजर, जानें डिटेल्स

iQOO Z7 Pro कल होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू कल यानि कि, 30 अगस्त को iQOO Z7 Pro को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी देश में 25,000 रुपये से कम कीमत या फिर इसके आस-पास की कीमत के साथ पेश कर सकती है। इसका खुलासा टिपस्टर योगेश बरार ने की है। टिपस्टर ने इस अपकमिंग फोन की एक फोटो भी शेयर की है। इस हैंडसेट को कर्व्ड डिस्प्ले, 64MP का OIS कैमरा और 4600mAh की बैटरी के साथ लाया जा रहा है। जिसकी बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 chipset can be offered in Samsung Galaxy S24 series, Vivo X100, Xiaomi 14 series, iQOO 12 series and OnePlus 12 smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X