Home
Mobile

OnePlus 11R का सोलर रेड कलर वेरिएंट नए कंफिग्रेशन में हुआ लॉन्च, यहां जानें पूरी जानकारी

OnePlus 11R का सोलर रेड कलर वेरिएंट अब नए कंफिग्रेशन में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह कंपनी का सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन रहा है, जिसे पिछले साल यानी 2023 में लॉन्च किया गया था। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने फोन का एक खास कलर वेरिएंट सोलर रेड पेश किया था, लेकिन यह कलर वेरिएंट सिर्फ 18GB रैम और 512GB स्टोरेज यानी इसके टॉप कंफिग्रेशन में ही उपलब्ध था। अब कंपनी ने फोन के बेस वेरिएंट को पेश किया है। चलिए जानते हैं इस नए मॉडल की खासियत के बारे में।

OnePlus 11R सोलर रेड कलर वेरिएंट को अब कंपनी ने बेस कंफिग्रेशन में उपलब्ध करवा दिया है। फोन में 8GB रैम दी गई है और 128GB की स्टोरेज कैपिसिटी मौजूद है। यह कलर इस स्मार्टफोन को डुअल टोन लुक देता है, क्योंकि कैमरा मॉड्यूल को ब्लैक शेड में दिया गया है और बाकी का पैनल रेड कलर में है। खास बात यह है कि पैनल में वेगन टेक्स्चर लैदर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से फोन का लुक काफी प्रिमियम नजर आता है।

OnePlus 11R का सोलर रेड कलर वेरिएंट नए कंफिग्रेशन में हुआ लॉन्च

OnePlus 11R को Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को कंपनी इसकी कीमत का खुलासा करेगी। इन सब के अलावा कंपनी ने इस फोन पर डिस्काउंट की भी घोषणा की है। अगर आप ICICI बैंक या HDFC बैंक कार्ड होल्डर हैं, तो इस फोन पर आपको 1250 रूपये की इंस्टेंट छूट भी मिलेगी। चलिए अब विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स के बारे में।

OnePlus 11R में 6.75-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2777×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 NITS है। यह 120hZ तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन की मोटाई 8.7मिमी और वजन 204 ग्राम है। वहीं यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है, जिसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।

अब बात करते हैं फोन की कैमरा क्वालिटी के बारे में। आपको बता दें कि यह फोन 3 रियर कैमरों के साथ मार्केट में पेश हो चुका है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 7 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर एक होल-पंच कटआउट में लगाया गया है।

इस फोन में 5G सक्षम डिवाइस पर उपलब्ध कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, WiFi, Bluetooth 5.3, NFC और GPS शामिल है। OnePlus 11R की बैटरी क्वालिटी भी बेहतरीन है, जो कि 5,000mAh की बैटरी के साथ 100 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus 11R के रेगुलर कलर वेरिएंट्स सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर के साथ इसकी कॉस्ट 39,999 रूपये है। अब देखना यह होगा कि सोलर रेड कलर वेरिएंट के साथ कंपनी बेस कंफिग्रेशन मॉडल को किस कीमत पर मार्केट में उपलब्ध करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Solar Red color variant of OnePlus 11R launched in new configuration, know complete information here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X