Home
Mobile

आपके लिए कुछ बेहतरीन पावर पैक स्मार्टफोन, जो देते हैं बेहतरीन फीचर

आपके लिए कुछ बेहतरीन पावर पैक स्मार्टफोन, जो देते हैं बेहतरीन फीचर

स्मार्टफोन के इस दौर में सभी चाहते हैं कि उनके पास बेस्ट फोन हो, लेकिन जब वे इसे खरीदने जाते हैं तो फोन की कीमत के हिसाब से हमारे पास बजट नहीं होता की हम इतना महंगा स्मार्टफोन खरीद सकें। एक स्मार्टफोन में हमें क्या चाहिए होता है, अच्छे डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस के अलावा और भी कई ऐसे फीचर होते हैं, जो यूजर्स को एक स्पेशल स्मार्टफोन मॉडल सेलेक्ट करने के लिए प्रेरित करता है। यहां हम आपके लिए कुछ बेस्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें Realme 10 Pro Plus, Samsung Galaxy M53 5G, Motorola Edge 30 और कई फोन शामिल है। लेकिन हम आपको कुछ फोन के बारे में जानकारी देंगे।

Realme 10 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन

Realme 10 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन एक लेटेस्ट प्रीमियम डिजाइन और पावर पैक परफॉर्मेंस प्रोवाइट करता है। यह रियलमी यूआई 4.0 के साथ एंड्रॉइड 13 के साथ आता है, इसमें 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन को मीडियाटेक डाइमेसिटी 1080 चिपसेट के साथ 5000mAH की बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन में 16MP सेल्फी कैमरा के साथ 108 MP AI ट्रिपल कैमरा भी शामिल किया गया है। रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी फिलहाल रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 24999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।

आपके लिए कुछ बेहतरीन पावर पैक स्मार्टफोन, जो देते हैं बेहतरीन फीचर

Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 6nm ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी M53 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन है। वहीं इसमें Sony IMX 616 सेंसर वाले 32 MP के फ्रंट कैमरे के साथ एक हाई रिज़ॉल्यूशन वाला 108MP का रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। यह तीन कलर ऑप्शन में आता है और सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेज़न से इसे आप 23,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन

iQOO Z6 Pro 5G स्मार्टफोन एक स्लीक डिजाइन के साथ आता है और इसमें स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। इसमें 66W फ्लैशचार्ज के साथ 4700mAh की बैटरी भी दी गई है। वहीं इस डिवाइस में आपको 6.4 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 64MP + 8MP वाइड एंगल + 2MP मैक्रो रियल कैमरा सेटअप मिलता है। iQOO Z6 Pro iQOO की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेज़न से इसे आप 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में 13 5जी बैंड के साथ स्नैपड्रैगन 778जी+ 5जी चिपसेट मिलता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 6.5 इंच का पोलेड डिस्प्ले दिया गया है। Motorola Edge 30 5G में 32MP फ्रंट कैमरे के साथ 50MP + 50MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी शामिल किया गया है। इसे आप मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In this era of smartphones, everyone wants to have the best phone, but when they go to buy it, we do not have the budget to buy such an expensive smartphone. Apart from what we want in a smartphone, good design, great performance, there are many other features which motivate the users to select a particular smartphone model.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X