Samsung के कुछ बेहतरीन 5G स्मार्टफोन जिन्हें आप खरीद सकते हैं

भारत में 5G सर्विस को शुरू हुए कई महीने हो चुके हैं और यूजर्स Airtel, Jio जैसे नेटवर्क का यूज कर रहें हैं। हालाँकि, फास्ट नेटवर्क स्पीड का पूरा फायदा उठाने के लिए, 5G-सपोर्ट स्मार्टफोन की जरूरती होती है। वैसे तो स्मार्टफोन के कई ऑप्शन मार्केट में पेश किए गए हैं, जिनमें सैमसंग के भी कई ऑप्शन हैं, जैसे सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4, सैमसंग गैलेक्सी ए54 और अन्य जैसे बेस्ट सैमसंग 5जी स्मार्टफोन पेश किए हैं। चलिए जानते हैं इन सभी स्मार्टफोन के बारे में।
Samsung Galaxy S23 Ultra
सैमसंग गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर चलता है। सैमसंग अपने इस फोन को एंड्रॉइड 13 बेस्ड वनयूआई 5.1 ओएस और 2X AMOLED डिस्प्ले के साथ जोड़ा गया है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में अब मेगापिक्सल की संख्या बढ़कर 200MP कर दिया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 4
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 में बाहर की तरफ 6.2 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले और अंदर की तरफ 7.6 इंच का क्वाड एचडी + डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड है और इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। गैलेक्सी Z फोल्ड 4 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पूरे दिन की बैटरी लाइफ भी प्रदान करता है।

Samsung Galaxy S22 Ultra
सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज और नोट सीरीज के स्मार्टफोन की फंक्शनलिटी का संयोजन है। इसमें आश्चर्यजनक कैमरे दिए गए हैं जो 8K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। वहीं स्मार्टफोन पर मौजूद हाई रिकॉर्डिंग रिजॉल्यूशन है। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में सैमसंग का एस पेन भी मिलता है जिसका यूज डूडल बनाने, फोटो एडित करने के लिए किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A54
नए सैमसंग गैलेक्सी A54 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ sAMOLED डिस्प्ले है। यह Exynos 1380 चिपसेट पर बेस्ड है और इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गैलेक्सी A54 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड शूटर और 5MP मैक्रो यूनिट है। फोन के टॉप पर Android 13-बेस्ड One UI 5.1 चलाता है और IP67 के साथ आता है।
Samsung Galaxy F23
सैमसंग गैलेक्सी F23 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर पर बेस्ड है जिसे 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। आपको 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








