Home
Mobile

Sony कर सकती है अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खास फीचर्स

काफी समय से अनुमान लगाया जा रहा था कि सोनी कंपनी जल्द ही अपने स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी। खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपने स्मार्टफोन Xperia L2 और Xperia XA2 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन को लॉन्च कर सकती है। बता दें, कंपनी को करीब एक साल पहले लॉन्च किया गया था। ठीक एक साल बाद कंपनी इनके अपग्रेडेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Sony कर सकती है अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खास फीचर्स

बाजार में फैली खबरों और इंटरनेट से पता चलता है कि सोनी कंपनी अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसमें Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 शामिल हैं। बता दें, Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra और Xperia L3 के सबसे पहले लीक अक्टूबर में निकलकर सामने आए थे। ये तीनों स्मार्टफोन रशिया में मॉडल नंबर I4113, I4213 and I4312 के नाम से सर्टिफाइड हुए हैं।

क्या हो सकते हैं खास फीचर्स

बताया जा रहा है कि सोनी कंपनी के इन तीनों स्मार्टफोन को अगले साल CES 2019 में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि ये तीनों स्मार्टफोन हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशंस में एक दूसरे से काफी अलग-अलग होंगे। सोनी अपने तीनों स्मार्टफोन को 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आ लॉन्च कर सकती है। साथ ही साथ यह तीनों स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किए जाएंगे।

बता दें, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी के इन तीनों ही स्मार्टफोन्स में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सोनी कंपनी ने अभी स्मार्टफोन्स को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है, जिससे अनुमान लगाया जा सकें कि फोन किस किमत के साथ लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि इंटरनेट की कुछ रिपोर्टर्स की मानें तो कंपनी इन सभी स्मार्टफोन्स को मीड रेंज के अंदर लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Sony company is going to launch its three new smartphones. Which includes Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra and Xperia L3. Let me tell you, Xperia XA3, Xperia XA3 Ultra and Xperia L3 were the first leaks came out in October. These three smartphones are certified in the name of model number I4113, I4213 and I4312 in Russia.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X