Home
Mobile

स्‍वीडिश कंपनी एरिक्‍सन का अधिग्रहण करेगी सोनी

स्‍वीडिश कंपनी एरिक्‍सन का अधिग्रहण करेगी सोनी


मोबाइल बाजार में दो हफ्तों से सोनी एरिक्‍सन की चर्चा जोरों पर है। हो भी क्‍यों ना पिछले 10 सालों से स्‍वीडिश कंपनी एरिक्‍सन और सोनी ने मिलकर बाजार में कई मोबाइल हैंडसेट पेश किए हैं। मगर अब खबरें मिल रहीं है सोनी स्‍वीडिश कंपनी एरिक्‍सन का अधिग्रहण करने वाली हैं।

दोनों कंपनियों के एक में विलय होने के बाद स्‍मार्टफोन की रेंज में हो सकता है सोनी अपनी नई रेंज को बाजार में उतारे। एरिक्‍सन का पिछले 2 सालों से मोबाइल कारोबार काफी घाटे में चल रहा है जिसकी वजह से सोनी द्वारा एरिक्‍सन का अधिग्रहण किया जाएगा। कंपनी के सीइओ बर्ट नॉरडबर्ग के अनुसार फिलहाल दोनों कंपनियों ने मिलकर अपनी सोनी एरिक्‍सन एक्‍पीरिया सीरीज की 22 मिलियन यूनिट की बिक्री की है।

मगर फिर भी कंपनी का घाटा इससे पूरा नहीं हो पा रहा। हो सकता है आने वाले समय में कंपनी अपने सिम्‍बेइयन और फीचर फोन का उत्‍पादन थोड़े समय के लिए रोक दे। वहीं दूसरी ओर कंपनी हर वर्ग को ध्‍यान में रखकर अपने उत्‍पाद निकालने के अलावा कम कीमत में ज्‍यादा बेहतर फीचरों से बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी पर भी जोर देना चाहती है।

सीईओ के अनुसार इस समय विश्‍व के एंड्राएड बाजार की 12 प्रतिशत हिस्‍सेदारी सोनी एरिक्‍सन के पास है जिसे भविष्‍य में और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कंपनी एंड्राएड बाजार पर अपना ज्‍यादा ध्‍यान देगी क्‍योंकि इस समय एंड्राएड फोन की काफी मांग है। कंपनी के अधिग्रहण से जुडे सवाल पूछने पर सीईओ बर्ट नॉरडबर्ग ने कोई जवाब नहीं, उनका कहना था वे इस समय स्‍मार्टफोन बाजार पर अपना पूरा ध्‍यान केंद्रित किए हुए है। अब देखना यह है कंपनी के विलय के बाद बाजार में सोनी किस तरह के नए हैंडसेट लांच करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X