Home
Mobile

क्‍या सोनी एरिक्‍सन आई फोन 4 से ज्‍यादा बेहतर है?

By Super
क्‍या सोनी एरिक्‍सन आई फोन 4 से ज्‍यादा बेहतर है?
सोनी और एप्‍पल दोनों ही ऐसे ब्राडं हैं जिनको किसी पहचान की कोई जरुरत नहीं है। दोनों ने ही मार्केट को अपने स्‍मार्टफोन और टेबलेट की हाई क्‍वालिटी और इनोवेटिव लुक से खुश कर दिया है। फिलहाल अभी जो लेटेस्‍ट् डिवाइस रिलीज होने वाली है उनमें से सोनी एरिक्‍सन का एक्‍सपीरिया प्‍ले और एप्‍पल का आई फोन 4 है। इन दोनों में ही कड़े की टक्‍कर होने की पूरी संभावना है।

अगर लुक की बात करें तो दोनों ही फोन बेहद खूबसूरत होने के साथ्‍ा साथ स्लिम और स्‍टाईलिश हैं। इनमें कपंनी ने अपना लोगो भी बना रखा है। इसका बॉडी पैनल ब्‍लैक फिनिशिंग के साथ आता है। खास बात तो यह है कि इन दोनों ही फोन में ज्‍यादा भार नहीं है। एक्‍सपीरिया प्‍ले 175 ग्राम का है तो वहीं एप्‍पल 137 ग्राम मात्र है। दोनों फोन में 1 गीगा हर्ज का हार्डवेयर है। इनमें 512 एमबी की रैम के साथ अलग अलग दो कैमरे भी दिये गये हैं। आईफोन में 5 मेगा पिक्‍सल और सोनी में 5.2 मेगा पिक्‍सल कैमरा दिया हुआ है। इसके द्ारा आप वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं वो भी 720 पिक्‍सल के हायर रेजूलूशन के सपोर्ट के साथ।

सोनी की डिस्‍पले स्‍क्रीन 4 इंच की है जिसका रेजूलूशन 850*480 पिक्‍सल है तो वहीं आईफोन की डिस्‍पले स्‍क्रीन 3.5 इंच की है जिसका रेजूलूशन 854*480 पिक्‍सल दी गई है। कनैक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ और वाईफाई दिए गए हैं और 2.0 यूएसबी पोर्ट से आप गानों, वीडियो और पिक्‍चर को अपने कंप्‍यूटर में डाल और ले सकते हैं। दोनों फोन में सब कुछ सामान्‍य होने के बावजूद इनके ऑप्‍रेटिंग सिस्‍टम अलग हैं, सोनी में 2.3 एंड्राएड और एक्‍सपीरिया में आईओएस 4.2 आप्‍रेटिंग सिस्‍टम लगे हुए हैं।

अगर बैट्री की बात आती है तो आईफोन में 1420 एमएएच की लीथियम आयन बैट्री लगी है जिसमें 7 घंटो का टॉक टाईम और 300 घंटे का अच्‍छा स्‍टैंड बाई टाईम दिया गया है। जबकि सोनी में 1500एमएएच की लीथियम बैट्री दी है जिसका 8 घंटे और 25 मिनट का टॉक टाईम और 400 घंटो का स्‍टैंड बाई टाईम दिया गया है। सोनी की बैट्री एप्‍पल के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर है। सोनी के दाम की बात करें तो यह एप्‍पल से ज्‍यादा सस्‍ता है। सोनी की कीमत 29,000 रु और आईफोन की कीमत 34,500 रु रखी गई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X