Home
Mobile

कुछ खास है सोनी एरिक्‍सन के मिक्‍स वॉकमैन फोन में

कुछ खास है सोनी एरिक्‍सन के मिक्‍स वॉकमैन फोन में

कुछ समय पहले सोनी द्वारा सोनी एरिक्‍सन मोबाइल फोन कंपनी का अधिग्रहण किया गया है। मगर इससे पहले सोनी एरिक्‍सन ने एक्‍पीरिया नियों वी और एक्‍पीरिया प्रो जैसे कई स्‍मार्टफोन लांच किए थे। इधर कुछ समय से सोनी ने कोई नया फीचर फोन बाजार में पेश नहीं किया है। मगर सोनी एरिक्‍सन के पिछले स्‍मार्टफोन में से सोनी एरिक्‍सन मिक्‍स वॉकमैन मोबाइल अभी भी चर्चा में बना हुआ है, हम आपको बता दें एरिक्‍सन से मीक्‍स वॉकमैन मोबाइल को जून 2011 में लांच किया था तो आइए चर्चा करते है सोनी के इस स्‍मार्ट मोबाइल फोन मिक्‍स वॉकमैन मोबाइल के फीचरों के बारे में,

खास तौर से म्‍यूजिक लर्वस के लिए डिजाइन किया गया मिक्‍स वॉकमैन फोन का साइज काफी कॉम्‍पैक्‍ट है जिसकी ऊंचाई 95 एमएम लम्‍बा, 52 एमएम चौड़ा, 14 एमएम मोटा है, फोन का भार 88 ग्राम है। एरिक्‍सनके मिक्‍स म्‍यूजिक फोन में 3.15 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया गया है जो अच्‍छी फोटो कैपचरिंग करने के साथ क्‍यूवीजिए क्‍वलिटी की वीडियो रिकार्डिंग करता है। साधारण फीचरों में फोन में एसएमएस, एमएमएस और ईमेल की सुविधा दी गई है।

2.0 वैप वर्जन की वजह से फोन में नेट सर्फिंग का अलग अनुभव यूजर को मिलता है। मिक्‍स में दिया गया एफएम रेडियो में आरडीएस तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इसेक अलावा यह कई तरह की वीडियों और आडियो फाइल फार्मेट को सर्पोट करता है। मिक्‍स में दी गई 3.0 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन 256,000 कलर के साथ 240 x 400 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है जिससे यूजर को साफ पिक्‍चर क्‍वालिटी मिलती है। स्‍क्रेच रजिस्‍टेंट तकनीक की वजह से फोन की स्‍क्रीन में स्‍क्रेच लगने का डर नहीं रहता जिससे इसे आराम से जींस या फिर पैंट की जेब में रखा जा सकता हैं। अगर आप फोन के द्वारा लाउड म्‍यूजिक सुनना चाहते है तो इसके लिए मिक्‍स में 3.5 एमएम का जैक दिया गया है, जैक की मदद से आप फोन को बड़े स्‍पीकरों में कनेक्‍ट कर सकते हैं।

मिक्‍स में दी गई फोन बुक फोटो कालिंग को सपोर्ट करती है जिससे फोन नम्‍बर के साथ-साथ यूजर की फोटो भी स्‍क्रीन में दिखाई पड़ती है। मिक्‍स में दी गई 256 एमबी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड किया जा सकता है। इसके अलावा अन्‍य कनेक्‍टीविटी फीचरों में वाईफाई, ब्‍लूटूथ, माइक्रोयूएसबी और जीपीआरस, ऐज जैसे आकर्षक फीचर दिए गए हैं। कुल मिलाकर सोनी एरिक्‍सन का मिक्‍स वॉकमैन फोन म्‍यूजिक लर्वस के लिए एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। अगर आप सोनी के मिक्‍स वॉकमैन फोन को खरीदना चाहते हैं तो बाजार में 13,400 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

सोनी एरिक्‍सन मिक्‍स वॉकमैन फोन के फीचरों पर एक नजर

  • 2जी नेटर्वक सर्पोट

  • 95.8 x 52.8 x 14.3 एमएम आकार

  • 88 ग्राम भार

  • 3.0 इंच टीएफटी टच स्‍क्रीन

  • 256 एमबी इंटरनल मैमोरी

  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • जीपीआरएस, ऐज सपोर्ट

  • ब्‍लूटूथ, वाईफाई

  • 2.0 माइक्रो यूएसबी पोर्ट

  • 3.15 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 1000 एमएएच लियॉन बैटरी

  • 9 घंटे 40 मिनट टॉक टाइम

  • कीमत- 13,400 रूपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X