Home
Mobile

अगले साल आ रहा है सोनी एरिक्‍सन का नोज़ोमी

By Super
अगले साल आ रहा है सोनी एरिक्‍सन का नोज़ोमी
टेक्नोलॉजी के इस दौर में हर दिन नए फोन्स बाजार में लॉन्च हो रहे हैं। इसी तरह भारतीय बाजार में भी ड्यूल कोर हैंडसेट की धूम मची हुई है। सोनी एरिक्‍सन ने भी इस लड़ाई में कदम से कदम मिला लिया है। अगले साल सोनी बाजार में अपना नया ड्यूल कोर हैंडसेट नोज़ोमी उतारने जा रहा है।

सोनी एरिक्‍सन नोज़ोमी देखने में कूल और स्‍टाइलिश है। इस कैंडी बार मॉडल की हाई डेफिनेशन स्‍क्रीन आपको खुश कर देगी। स्‍क्रीन का रजुलूशन 1280 x 720 पिक्‍सल है जो 16 मिलियन कलर को 342 पीपीआई की डेंसिटी के साथ पूरी बाखूबी से सपोर्ट करता है। इसमें एसेलेरोमीटर के अलावा प्रोक्‍सिटीमीटर भी लगा है। यह फोन पिक्‍चर क्‍वालिटी के मामले में आई पैड तथा एप्‍पल जैसे दमदार फोन को टक्‍कर देगा। नोज़ोमी में 1.5 गीगा हर्ज ट्यूल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें 1जीबी साइज के रैम के साथ, फाइल सेव करने के लिए 32 जीबी तक की मेमोरी दी हुई है जो और आगे एक्‍पेंडेबल नहीं है।

फोन जीएसएम की 2जी की 850, 900,1800,1900 मेगा हर्ज और 3जी की यूएमटीएस/एचएसपीए 800, 850, 900,1900, 2100 मेगा हर्ज की फ्रीक्‍वेंसी रेंज के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। बताया जा रहा है कि इसमें एंड्राएड वर्जन का आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। फोन में रियर और फ्रंट दो कैमरे दिए हुए हैं। फिलहाल इनके रजुलूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। नियोरीडर बार कोड स्‍कैन, वाइसपाइलट नेविगेटर, एचडीएमआई पोर्ट, टीवी आउट, ए-जीपीएस के अलावा जीपीआरएस, ऐज, 802.11 वाई-फाई तथा ए2डीपी 2.1 वर्जन ब्‍लुटूथ फीचर हैं। इसका मीडिया प्‍लेयर लगभग हर तरह के ऑडियो/वीडियो फॉरमैरट को सपोर्ट कर सकता है।

इसकी 1750 एमएएच की ली-पोऑन ब्रैट्री आप को लंबी टॉक टाइम के साथ अच्‍छा स्‍टै़ड बाई बैकअप देगी। फोन की कीमत फिलहाल पता नहीं चल पाई है पर अनुमान निकाला जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 29,000 रु तक या फिर उससे कम की होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X