शानदार 3जी फोन है सोनी ऐरिक्सन एक्स 8

सोनी एरिक्सन एक्स 8 एक 3 जी स्मार्टफोन है जिसमें 1.6 एड्राएड आप्रेटिंग सिस्टम लगा हुआ है, यह 2.1 तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। फोन में 128 एमबी मेमोरी सपोर्ट दिया गया है पर आप इसको अपनी जरुरत के हिसाब से 16 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन के साथ आपको 2 जीबी माईक्रो एसडी कार्ड मिलेगा। फोन में 168 एमबी रैम दी गई है। केवल 104 ग्राम का सोनी कई रंगो के काम्बिनेशन में आता है, जैसे सिल्वर और सफेद, एक्वा ब्लू और सफेद, गुलाबी और सफेद तथा सफेद। फोन की टीएफटी स्क्रीन का साईज तीन इंच है जो स्क्रैच प्रूफ होने के साथ साथ कई सुविधा से लैस है।
3 जी फोन में एचएसयूपीए 2 एमबीपीएस और एचएसडीपीए 7.2 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड है। ऐज ( 236.8 केबीपीएस), जीपीआरएस (85.6 केबीपीएस) और डब्लूलैन (वाई-फाई 802.11 बी/जी) और ऐसी ही कई अन्य तरह की सुविधा से लैस है। यह फोन एमपी3, एमपी4, वेव और डब्लूएमवी म्यूजिक फॉरमेट को सपोर्ट करता है।फोन में 3.2 मेगा पिक्सल कैमरा दिया है जो 2048x1536 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। कैमरे में जीओ टैगिंग का भी फीचर है। टीएफटी टच स्क्रीन 320*480 पिक्सल रेज्यूलूशन,16 मिलियन कलर को सपोर्ट करती है। सोनी एरिक्सन में आप गूगल सर्च, गूगल टॉल्क, मैप, कैलेंडर और यू ट्यूब भी ऐक्सेस कर सकते हैं। जीपीएस, ब्लूटूथ 2.1, यूएसबी वी 2.0 माइक्रो यूएसबी की कनैक्टिविटी दी गई है।
फोन में 1200 एमएएच की ली-पो बैटरी दी गई है जो की 2जी में 446 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है और 3जी में 476 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। जो इस रेंज का कोई फोन प्रोवाइड नहीं करता है। ऐरिक्सन एक्स 8 का दाम 11,000 रु है जबकि कुछ ऑनलाईन स्टोर इसको केवल 8,699 रु में बेंच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








