Home
Mobile

जल्‍द आ रहा है सोनी का एक्‍सपीरिया नियो वी

By Super
जल्‍द आ रहा है सोनी का एक्‍सपीरिया नियो वी
सोनी एरिक्‍सन जल्‍द ही अपने एक्‍सपीरिया सीरीज में एक और नाम जोडने जा रहा है।12 अक्‍टूबर को लांच होने वाला सोनी एरिक्‍सन एक्‍सपीरिया नियो वी का लोगों को बेसबरी से इंतजार है।

1 जीबी के क्‍वालकम स्‍नैसपड्रैगन के प्रोसेसर पर चलने वाला नियो एंड्राएड 2.3.4 वर्जन के प्‍लेटफार्म पर चलता है। मात्र 126 ग्राम के इस फोन का स्‍क्रीन साइज 3.7 इंच है। इसकी टच-स्‍क्रीन सोनी ब्राविया की है जिसका रेजूलूशन 480 x 854 पिक्‍सल है। इसके साथ नीयो में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिसमे लेड फ्लैश और एएफ की सुविधा दी हुई है। कैमरे में 720पी हाईरेज्‍यूलूशन वीडियो रिकार्डिंग होती है। इसका फ्रंट कैमरा क्रिस्‍टल क्‍लीयर पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है।

अगर बात करें मेमोरी बैकअप की तो इसमें 512 एमबी रैम और 320 एमबी की इंटर्नल मेमोरी दी हुई है जो 32 जीबी तक बढ़ भी सकती है। इस स्‍मार्टफोन में वीडियो प्‍लेयर और एफएम रेडियो की उच्‍च क्‍ॅवालिटी शानदार है। अच्‍छी कनेक्‍टिविटी के लिए वाईफाई, ब्‍लूटूथ के साथ माईक्रो यूएसबी दिया हुआ है जिससे आप आराम से कोई भी डाटा शेयर कर सकते हैं।

स्‍मार्टफोन में अगर सोशल नेटवर्किंग की सुविधा ना हो तो क्‍या फायदा मगर सोनी के नियो में फेसबुक, गूगल टॉक, और ट्विटर जैसे शानदार फीचर दिए गए हैं। पावर फुल ली-पो 1500 एमएएच बैट्री में 7 घंटो तक टॉक टाईम और 400 घंटो तक स्‍टैंड बाई देने की क्षमता है।

भारतीय स्‍मार्टफोन लवर्ज को एक्‍सपीरिया नियो वी की कीमत जरुर पसंद आएगी। यह फोन आपको रिटेल में मात्र 17,999 रु की कीमत में उपलब्‍ध हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X