क्या नोकिया ल्यूमिया 710 से ज्यादा बेहतर है सोनी एक्सपीरिया यू स्मार्टफोन ?

इस साल सभी बड़े हैंडसेट मैन्यूफैक्चर ने भारत में अपने कई हैंडसेट लांच किए हैं। जिनमें से सोनी और नोकिया के एक्सपीरिया और आशा सीरीज स्मार्टफोन भी एक हैं। आज हम आपको नोकिया और सोनी एक्सपीरिया के दो बजट स्मार्टफोन में दिए गए फीचरों के बारे में बताएंगे। नोकिया एक्सपीरिया यू और नोकिया ल्यूमिया 710 दोनों एक ही रेंज के स्मार्टफोन हैं। दोनों स्मार्टफोन में सबसे बड़ा अंतर है इनमें दिया गया प्लेटफार्म, नोकिया ल्यूमिया 710 में विंडो प्लेटफार्म दिया गया है जिसके मुकाबले सोनी एक्सपीरिया यू में एंड्रॉएड प्लेटफार्म दिया गया है।
साइज
सोनी एक्सपीरिया यू - 112x54x12 एमएम, 110 ग्राम
नोकिया ल्यूमिया 710 -119x62.4x12.5 एमएम, 125.5 ग्राम
डिजाइन
सोनी एक्सपीरिया यू - फोन के बॉटम में लिड लाइट फोन कॉल की थीम के अनुसार अपने आप चेंज होती रहती है। साथ ही कलर स्टिप में कैपेसेटिव टच स्क्रीन दी गई हैं। जो फोन के लुक को स्पोर्टी और कूल बनाती है
नोकिया ल्यूमिया 710 - वहीं ल्यूमिया 710 के साइड काफी स्मूद हैं कुल मिलाकर देखने में नोकिया ल्यूमिया का लुक ज्यादा बेहतर है।
डिस्प्ले
ल्यूमिया 710 में 3.7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जिसके मुकाबले एक्सपीरिया यू में 3.5 इंच की कैपेसिटिव लिड बैकलिट टच स्क्रीन दी गई है जो साइज में छोटी है। रेज्यूलूशन की ओर नजर डालें तो एक्सपीरिया यू में 854x480 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट मौजूद है।
प्रोसेसर
एक्सपीरिया यू में 1गीगाहर्ट की ड्युल कोर कार्टेक्स ए9 प्रोसेसर के साथ नोवाथोर U8500 चिप दी गई है। साथ में माली 400 एमपी जीपीयू की सुविधा दी गई है जो स्मूद प्रोसेसिंग देती है। जिसके मुकाबले ल्यूमिया 710 में सिंगल कोर एमएसएम 8255 चिपसेट दिया गया है जो 1 गीगाहर्ट की क्लॉक स्पीड प्रोवाइड करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉएड और विंडो प्लेटफार्म की अपनी अपनी खूबियां है और कमिंया हैं। ल्यूमिया 710 में विंडो प्लेटफार्म दिया गया है जबकि एक्सपीरिया यू एंड्रॉएड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस प्लेटफार्म मौजूद हैं।
स्टोरेज
दोनों हैंडसेटों में मैमोरी स्लॉट नहीं दिए गए हैं जिससे फोन की मैमोरी को एक्पेंड नहीं कर सकते हैं। जबकि दोनों स्मार्टफोन में 512 एमबी रैम दी गई है। ल्यूमिया 710 में 8जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई हैं। जिसके मुकाबले एक्सपीरिया यू में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।
कीमत पर नजर डालें तो नोकिया ल्यूमिया 710 और सोनी एक्सपीरिया यू बाजार में 15,000 रुपए में उपलब्ध है। दोनों की कीमत एक ही है लेकिन ल्यूमिया 710 का विंडो प्लेटफार्म एक्सपीरिया यू एंड्रॉएड प्लेटफार्म से ज्यादा बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications








