Sony Xperia 1 V 4K HDR डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जाने कीमत, स्पेसिफिकेशन

Sony Xperia 1 V को यूरोपियन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन एक्समोर टी इमेज सेंसर और 4K एचडीआर डिस्प्ले के साथ आता है। Sony Xperia 1 IV का उत्तराधिकारी स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इस हैंडसेट में 4K एचडीआर सपोर्ट और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। यह IP65/68 पानी प्रतिरोध भी है और यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Sony Xperia 1 V की कीमत
नए लॉन्च किए गए Sony Xperia 1 V की कीमत यूरोपीय बाजार में $1,399 (लगभग 1,14,700 रुपये) है। यह ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन एक सिंगल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है।
Sony Xperia 1 V स्पेसिफिकेशन
Sony ने Sony Xperia 1 V को 21:9 CinemaWide 4K HDR, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के सपोर्ट के साथ 6.5-इंच OLED डिस्प्ले से लैस है । फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर बेस्ड है जिसमें 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। एक्सपीरिया 1 वी भी एक नए एक्समोर टी इमेज सेंसर के साथ आता है।

कैमरों की बात करें तो Sony Xperia 1 V में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 1,1.3.5" सेंसर, f,1.9 अपर्चर और हाइब्रिड OIS,EIS सपोर्ट के साथ 52-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसमें f,2.2 अपर्चर 1,2″123° 16 मिमी के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 3.5-5x ऑप्टिकल जूम और 15.6X हाइब्रिड जूम के साथ 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर भी है। फोन अपने अल्ट्रा-वाइड कैमरे पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट करता है जो 85-125 मिमी (F2.3-F2.8) ऑप्टिकल जूम लेंस प्रोवाइट करता है। इसमें एस-सिनेटोन और क्रिएटिव लुक जैसे कैमरा फीचर मिलते हैं। आगे की तरफ, फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Sony Xperia 1 V में 30W (USB PD) फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में IP65,68 रेटिंग, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और 360 रियलिटी ऑडियो सपोर्ट शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








