Home
Mobile

Sony Xperia 1 VI स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ लॉन्च, लाखों में कीमत, जानिए खासियत

Sony Xperia 1 VI Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सोनी ने आधिकारिक तौर पर यूरोप में अपने फ्लैगशिप एक्सपीरिया स्मार्टफोन को पेश किया है। जिसे Sony Xperia 1 VI के नाम से लाया गया है। यह लेटेस्ट फोन सोनी का नया फ्लैगशिप है। इसे Sony Xperia 10 VI के साथ लॉन्च किया गया है।

Sony Xperia 1 VI को फिलहाल यूके, यूरोप और कुछ अन्य देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इसमें यूजर्स को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12GB रैम के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।

Sony Xperia 1 VI स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ लॉन्च

Sony Xperia 1 VI के स्पेसिफिकेशंस- सोनी Xperia 1 VI में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz मोशन ब्लर रिडक्शन और 240Hz टच स्कैनिंग रेट के साथ 6.5-इंच का FHD+ OLED HDR डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा इस फोन में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है।

प्रोसेसर की बात करें तो Sony Xperia 1 VI में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिसपेट दिया गया है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 750 जीपीयू मिल रहा है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5X रैम+ 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर लॉन्च हुआ है, लेकिन इसमें 3 OS अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

Sony Xperia 1 VI स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो Sony Xperia 1 VI में 48MP रियर कैमरा, 12MP का एक अन्य कैमरा और 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिल रहा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी शामिल की है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP6X रेटिंग मिली है। इसके साथ ही इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, ब्लूटूथ 5.4 LE, GPS, NFC, 4G VoLTE, वाई-फाई 6E और USB 3.2 टाइप-सी पोर्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

Sony Xperia 1 VI की कीमत- सोनी एक्सपीरिया 1 VI फोन के 12GB/256GB स्टोरेज की कीमत USD 1,515 यानी करीब 1,26,500 रुपये तय हुआ है। इस फोन को ब्लैक, खाकी ग्रीन और प्लैटिनम सिल्वर तीन कलर ऑप्शन में ले सकेंगे। फिलहाल ग्राहक इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं इसकी बिक्री अगले महीने 3 जून से यूके, यूरोप और अन्य देशों में शुरू होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony Xperia 1 VI launched with snapdragon 8 gen 3 soc know price specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X