Sony Xperia 1 VI में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा, MWC में लॉन्च की तैयारी
Sony जल्द ही अपने Xperia 1 VI स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। जिसे कंपनी पिछले साल लॉन्च किए गए Xperia 1 V के अपग्रेडेड के तौर पर लाएगी।Xperia 1 V में Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर मिल रहा है।
इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 52 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मौजूद हैं। इसके साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सोशल मीडिया पर इस अपकमिंग फोन का एक प्रमोशनल इमेज पोस्ट किया गया है, जिससे इस स्मार्टफोन के MWC में 26 फरवरी को लॉन्च का संकेत मिले है।
इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर , 48 mm फोकल लेंथ, फुल-पिक्सल डुअल-PD ऑटोफोकस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। इसके साथ ही 48 मेगापिक्सल के दो Exmor T सेंसर दिए जानें की उम्मीद है।

कंपनी Xperia 1 V को ग्रीन और ब्लक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया था। जिसमें 6.5 इंच OLED डिस्प्ले 21:9 सिनेमावाइड 4K HDR दिया गया है, जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है।
अपने इस डिवाइस में सोनी ने प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट दिया है। इसके साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 52 मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.9 अपार्चर और हाइब्रिड OIS/EIS सपोर्ट के साथ दिया गया है।

इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर 3.5-5x ऑप्टिकल जूम और 15.6X हाइब्रिड जूम के साथ दिया गया है।
इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी है, जो 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके साथ ही आपको इस फोन में 3.5 mm का ऑडियो जैक , साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 360 रिएलिटी ऑडियो सपोर्ट मिलेगा। इस फोन का साइज 165 x 71 x 8.3 mm और वजन 187 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








