Home
Mobile

48MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ Sony Xperia 10 V स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत

48MP कैमरा के साथ Sony Xperia 10 V स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Sony Xperia 10 V Launched: Sony कंपनी ने अपने Sony Xperia 10 V फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Sony Xperia 10 IV के अपग्रेड वेरियंट के तौर पर पेश किया है। जिसे पिछले मई 2022 में लॉन्च किया गया था। इस नए स्मार्टफोन में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को साथ OLED डिस्प्ले पैनल भी मिल रहा है आइए आपको Sony Xperia 10 V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कीमत के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Sony Xperia 10 V के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस नए फोन का टच सैंपलिंग रेट 120Hz और स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 21:9 रखा गया है। इस हैंडसेट में कंपनी Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर को शामिल की है। वहीं कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा , f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल है। संल्फी के लिए फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक, एनएफसी, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 60 रिएलिटी ऑडियो सर्टिफाइड, Qualcomm aptX एडेप्टिव, 360 रिएलिटी ऑडियो Upmix, DSEE अल्टीमेट और स्टीरियो रिकॉर्डिंग दिया गया है।

48MP कैमरा के साथ Sony Xperia 10 V स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

इसके बाद अगर स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। जिसे यूजर्स अपने आवश्यकतानुसार माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 30W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी मिल रही है।

Sony Xperia 10 V के कलर

Sony Xperia 10 V स्मार्टफोन में यूजर्स को ब्लैक, लैवेंडर, सेज ग्रीन और व्हाइट चार कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।

Sony Xperia 10 V की कीमत

इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 449 EUR (40,277 रुपये) तय की है। इस स्मार्टफोन की बिक्री यूरोप और यूके में अगले महीने जून 2023 से शुरू कर दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony Xperia 10 V flagship smartphone launched. The company is offering a 48-megapixel main camera and 5,000mAh battery with support for 30W fast charging in this smartphone. In this latest phone, users are getting four color options Black, Lavender, Sage Green and White.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X