Home
Mobile

सोनी एक्‍सपीरिया और एसर आइकॉनिया में कौन है बेहतर प्रतियोगी

By Super
सोनी एक्‍सपीरिया और एसर आइकॉनिया में कौन है बेहतर प्रतियोगी


सोनी एरिक्‍सन और एसर दोनों ही स्‍मार्टफोन के क्षेत्र में अपने कदम बडी सफलता के साथ रख चुके हैं। अगर हम सोनी के एक्‍सपीरिया आर्क एस मॉडल को किसी दूसरे स्‍मार्टफोन से तुलना करें तो एसर आइकॉनिया स्‍मार्ट एस 300 से बेहतर कोई हैंडसेट नहीं होगा।

सोनी का डिस्‍पले साइज़ 4.2 इंच जिसका रेजूलूशन 854 x 480 पिक्‍सल है। वहीं पर एसर आइकॉनिया का डिस्‍पले 4.8 इंच और रेजूलूशन 480 x 1024 पिक्‍सल है। दोनों ही फोन एंड्रायड के 2.3 जिंजरब्रैड के ओएस पर काम करते हैं। दोनों में आपको पूरे 32 जीबी तक की मेमोरी एक्‍सपेंडेबल करने का मौका मिलेगा इसके साथ ही इसमें 512 एमबी रैम की सुविधा भी दी गई है। जहां सोनी

में 8.1 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा आगे दिया हुआ है वहीं पर पीछे की तरफ 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा भी दिया गया है।

दोनों में आपको वीडियो प्‍लेयर मिल जाएगा जो कि एमपी3, एमपीईजी4 और एएसी आदि फॉरमेट सपोर्ट करता है। दोनों में कनैक्‍टिविटी के लिए ब्‍लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी पोर्ट दिया गया है जिससे आप डाटा ट्रासंफर कर सकें। दोनों में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है जो हर तरह के स्‍पीकर के साथ अटैच किया जा सकता है। इंटरनेट के लिए एचटीएमएल 5 और फ्लैश सपोर्ट भी दिया है जो कि इंटरनेट ब्राउसर में मदद करता है।

अगर बैट्री की बात करें तो सोनी आर्क एस में लीथियम की बैट्री आपको 7 घंटे और 35 मिनट का टॉक टाइम और 460 घंटे का स्‍टैंड बाई देगी। वहीं पर एसर में भी लीथियम की बैट्री आपको 8 घंटे का टॉक टाइम और बढियां स्‍टैंडबाइ टाइम देगी। अगर कीमत की बात करें तो सोनी एक्‍सपीरिया आर्क एस आपको 30,000 रु तक की कीमत के आस पास मिलेगा। और वहीं एसर स्‍मार्ट एस की कीमत का केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि यह सोनी के आसपास तक का ही होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X