Home
Mobile

Sony ला रहा फोटोग्राफी लवर्स के लिए तगड़े कैमरा वाला स्मार्टफोन, इन फीचर्स से होगा लैस, यहां जानें

अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो ये खबर काम आपका दिन बना सकती है। दरअसल Sony फोटोग्राफी लवर्स के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अपने इस अपकमिंग फोन को कंपनी बाजार में Sony Xperia Pro-C के नाम से पेश करेगी। इस फोन को फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सोनी एक्सपीरिया प्रो सी में टॉप-एंड ज़ीस कैमरे शामिल हैं, खबरों की मानें तो हाल ही में लॉन्च Sony Xperia 1 VI और Sony Xperia 10 VI से ये काफी मिलता जुलता होगा। लीक की मानें तो इस अपकमिंग फोन को पुराने, 2021 Xperia Pro-I के मुकाबले अपग्रेड कैमरा के साथ लाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि, यह नया फोन फोटोग्राफी लवर्स की जरूरतों को पूरा करेगा।

Sony ला रहा फोटोग्राफी लवर्स के लिए तगड़े कैमरा वाला स्मार्टफोन

Sony Xperia Pro C संभावित स्पेसिफिकेशन- उम्मीद की जा रही है कि, एक्सपीरिया प्रो सी में 6 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग दी गई है। जो पिछली 6.5 इंच स्क्रीन से कम है, हालांकि, एक्सपीरिया 1 VI के समान ही इसमें 2K रिज़ॉल्यूशन मिलेगा। इसके अलावा इसमें ZEISS के साथ अपना सहयोग जारी रखते हुए, सोनी फेमस कैमरा टेक्नोलॉजी को नए फोन में एकीकृत करेगा।

इसका मेन कैमरा एफ/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी 1-इंच 50-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्थिरीकरण से लैस है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि, यह मेन कैमरा RAW 12-बिट और 14-बिट DCG RAW सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

Sony ला रहा फोटोग्राफी लवर्स के लिए तगड़े कैमरा वाला स्मार्टफोन

इसके अलावा, एक्सपीरिया प्रो सी में ऑटोफोकस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिए जा सकता है, जो 120fps पर 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसके कैमरे से 60fps रॉ रिकॉर्डिंग, सोनी एस-सिने-टोन और क्रिएटिव लुक के लिए संभावित समर्थन भी देगा।

वहीं एक अन्य 12MP लेंस इसमें शामिल होगा। जो 20 मिमी फोकल लंबाई के साथ, 4K 60fps HDR रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा, हालांकि इसकी जूम कैपब्लिटी का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है। जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है जो 45W PD फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसके लॉन्चिंग की बात करें तो एक्सपीरिया प्रो सी को कंपनी 2024 की चौथी तिमाही में पेश कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony Xperia Pro C Specs Leaked know specifications features camera and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X