Home
Mobile

सोनी एक्‍सपीरिया सोला और एचटीसी वन में कौन है बेहतर स्‍मार्टफोन

सोनी एक्‍सपीरिया सोला और एचटीसी वन में कौन है बेहतर स्‍मार्टफोन


मोबाइल वर्ल्‍ड क्रांग्रेस 2012 में जापानी कंपनी सोनी ने नया एक्‍सपीरिया सोला हैंडसे रिलीज किया था। मिड रेंज स्‍मार्टफोन में एक्‍सपीरिया सोला बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। जबकि दूसरी ओंर सोनी एक्‍सपीरिया सोला को सबसे कड़ी टक्‍कर एचटीसी के वन एक्‍स से मिल रही है। तो चलिए जानते है दोनों स्‍मार्टफोन में दिए गए फीचरों के बारे में और देखते हैं मिड रेज सेगमेंट में कौन सा फोन खरा उतरता है।

डिस्‍प्‍ले

सोनी एक्‍सपीरिया सोला का आकार 116 x 59 x 9.9 एमएम और भार करीब 107 ग्राम है जिसके मुकाबले वन वी का आकार 120.3 x 59.7 x 9.24 और 115 ग्राम है। अगर स्‍क्रीन साइज की बात करें तो सोनी सोला में 3.7 इंच की स्‍क्रेच रजिस्‍टेंट टीएफटी कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 854 x 480 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। वहीं एचटीसी वन वी में भी 3.7 इंच की एलसीडी 2 कैपेसेटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

एक्‍सपीरिया सोला में 1 गीगाहर्ट एसटीई U8500 ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके मुकाबले वन वी में 1 गीगाहर्ट क्‍वॉलकॉम MSM8255 स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर इनबिल्‍ड है।

ऑपरेटिंग सिस्‍टम

एक्‍सपीरिया सोला में एंड्रॉएड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है जिसे यूजर एंड्राएड 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच में अपग्रेड कर सकता है।

कैमरा

कैमरा सेगमेंट में नजर डालें तो दोनों स्‍मार्टफोन में 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है साथ में ऑटो फोकस, फेस डिटेक्‍शन और जियो टैगिंग का फीचर मौजूद है।

कनेक्‍टीविटी

सोनी एक्‍सपीरिया सोला में वाईफाई हॉटस्‍पॉट ब्‍लूटूथ, एनएफसी, माइक्रोयूएसबी सपोर्ट दिया गया है। वन वी में 4.0 ब्‍लूटूथ, माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X