Home
Mobile

सोनी Xperia XA1 Ultra लॉन्च, कीमत 29,990 रु

By Agrahi

सोनी ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन एक्स्पीरिया एक्सए1 अल्ट्रा भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 29,990 रुपए रखी गई है। इस फोन की हाईलाइट है इसका 23 मेगापिक्सल का कैमरा।

सोनी Xperia XA1 Ultra लॉन्च, कीमत 29,990 रु

फोन के कलर वैरिएंट की बात करें तो इसमें ब्लैक, वाइट और गोल्ड कलर वैरिएंट हैं। इस फोन को सोनी सेंटर से व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के जरिए भी खरीदा जा सकता है। सोनी के इस फोन के साथ आपको क्विक चार्ज UCH12 मिल रहा है। वहीं आप इस फोन की खरीद पर स्टाइल कवर स्टैंड पर 1000 रुपए का ऑफ पा सकते हैं।

सोनी Xperia XA1 Ultra लॉन्च, कीमत 29,990 रु

सोनी का शानदार स्मार्टफोन 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसमें एलईडी फ़्लैश, 1/2.3" एक्स्मोर आरएस सेंसर, हाइब्रिड ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर भी है। इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल है। इसके साथ 1/2.6" एक्स्मोर आरएस सेंसर और f/1.0 अपर्चर है।

सोनी Xperia XA1 Ultra लॉन्च, कीमत 29,990 रु

सोनी एक्स्पीरिया एक्सए1 अल्ट्रा में बॉर्डरलेस डिज़ाइन दिया गया है। इस फोन में एज टू एज फुल एचडी 6 इंच डिस्प्ले दी गई है। इसके साइड्स में एलुमिनियम है। यह डिस्प्ले 1080पी रेसोल्यूशन के साथ आती है। इस पर कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो पी20 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है और इसकी रैम 4जीबी की है। ग्राफ़िक्स के लिए फोन में माली टी880 जीपीयू दिया है।

इस फोन के इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64जीबी मैमोरी है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 2,700mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट है। साथ ही यह फोन एंड्रायड नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony Xperia XA1 Ultra launched at rs 29,990. This phone has a 23 MP camera, know about the phone, price and features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X