Home
Mobile

अगले सप्ताह लॉन्च हो सकता है Sony का Xperia 1 VI, जानें क्वालिटी और फीचर्स

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का Xperia 1 VI स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 मिलने की उम्मीद है। वहीं इस स्मार्टफोन को 2K डिस्प्ले 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि कंपनी इस फोन में क्या नया लेकर आ रही है।

Sony ने 15 मई को Xperia का लॉन्च इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है। लेकिन कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इसमें से कौन सा मॉडल लॉन्च किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी Xperia 1 VI को पेश कर सकती है। इसके अलावा Xperia 5 VI और Xperia 10 VI को भी लॉन्च कर सकती है।

अगले सप्ताह लॉन्च हो सकता है Sony का Xperia 1 VI

Xperia 1 VI की कैमरा क्वालिटी: बता दें कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का 1/1.4 इंच Exmor T सेंसर F/1.4 अपार्चर, 1.12 μm पिक्सल साइज, 48mm फोकल लेंथ, फुल पिक्सल डुअल-पीडी ऑटोफोकस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है।

इसके साथ ही 48 मेगापिक्सल के दो Exmor T सेंसर भी दिए जाने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें से एक 1/2.7 इंच सेंसर Sony 2x2 ऑन-चिप लेंस एक अल्ट्रा-वाइज लेंस और समान रिजॉल्यूशन के साथ एक टेलीफोटो सेंसर 70mm-135mm की फोकल लेंथ के साथ पेश हो सकता है।

Xperia 1 VI स्टोरेज: सोनी के Xperia 1 VI में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है और इस फोन को दो कलर ऑप्शन Green और Black के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Sony के इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच OLED डिस्प्ले 21:9 सिनेमावाइड 4K HDR, 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रेगन 8 जेन 2 SoC दिया गया है और इसमें नया Exmor T इमेज सेंसर भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony's Xperia 1 VI may be launched next week, know the quality and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X