OMG लॉन्च से पहले ही लीक हुए आईफोन 7 के फीचर!
आईफोन 7 के बारे में हर दिन चीजें तेजी से लीक हो रही हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही सबके सामने होगा। एपल के सुपर हिट आईफोन 6 के बाद आईफोन 7 से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। साथ ही दुनिया भर में एपल के फैन्स को इस फोन का बेसब्री से इंतजार है।
हो सकता है कंपनी इस फोन को हर साल की तरह सितम्बर में ही पेश करे। फोन के फीचर्स के बारे में भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं, कहा जा रहा है कि फोन में धमाकेदार फीचर्स होंगे। तो चलिए देखते हैं मिली जानकारी के अनुसार क्या हो सकता है फोन में बदलाव।
#1
कहा जा रहा है कि एपल अपने आने वाले आईफोन 7 में रैम में थोडा इजाफा करेगा। हो सकता है इसमें रैम 3जीबी की हो।
#2
आईफोन 7 में जहां सिंगल कैमरा ही होगा, वहीं हो सकता है कि आईफोन 7 प्लस में ड्यूल कैमरा देखने को मिले।
#3
कहा तो ये भी जा रहा है कि यह फोन तीन वैरिएंट में देखने को मिलेगा। आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो/प्लस प्रीमियम।
#4
सुनने में आया है कि यह फोन अपने पुराने मॉडल और भी पतला होगा करीब 1एमएम पतला। लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब इसमें 3.5एमएम का ऑडियो जैक न दिया हो।
#5
लीक हुई एक तस्वीर के अनुसार इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







