Google Pixel 7a के स्पेसिफिकेशन लीक! जाने सभी डिटेल्स

Google ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस, Google I/O 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में, Google द्वारा कई नए गैजेट्स और Android 14 OS पेश किए जाने की उम्मीद है। हालाँकि, Google इवेंट की घोषणा के तुरंत बाद, एक टिपस्टर ने अपकमिंग Google Pixel 7a स्मार्टफोन को लीक कर दिया है, जिसे इवेंट के दौरान पेश किए जाने की भी उम्मीद कि जा रही है। यह मिड-रेंज Google Pixel 6a का उत्तराधिकारी होगा। अब, टिपस्टर डेबायन रॉय (गैजेट्सडेटा) द्वारा लेटेस्ट लीक से Google Pixel 7a के बारे में कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। तो चलिए जानते हैं।
Google Pixel 7a के स्पेक्स और फीचर्स लीक
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Google Pixel 7a एक Tensor G2 चिपसेट पर बेस्ड किया जाएगा, जिसे विशेष रूप से Google द्वारा अपने Pixel 7 सीरीज के फोन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा , डिवाइस के LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट यह भी बताती है कि Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले होगा, जो डिवाइस की स्क्रीन के बारे में पहले की अफवाहों के अनुरूप है । लीक हुए डिजाइन रेंडर ने यह भी संकेत दिया है कि फोन में फ्रंट-फेसिंग कैमरा रखने के लिए एक होल पंच कटआउट शामिल होगा।

Google Pixel 7a कैमरा
लीक से कैमरा के बारे में पता चलता है कि Google Pixel 7a में 64MP Sony IMX787 सेंसर और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ एक डुअल रियर कैमरा सिस्टम शामिल होगा। हालाँकि, फ्रंट-फेसिंग कैमरा के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Google Pixel 7a 10 मई को लॉन्च को लॉन्च किया जा सकता है, जो कि Google I/O 2023 इवेंट का दिन है ।
Google Pixel 6a
Google Pixel 6a इसकी पेशकश के लिए महंगा है, लेकिन यह पिक्सेल से प्यार करने और स्टोर में जो कुछ भी है उसकी सराहना करने के लिए सबसे सही है। पॉवरफुल हार्डवेयर और शानदार कैमरों की एक जोड़ी के साथ एक सूक्ष्म रूप से तैयार किया गया सॉफ़्टवेयर है।


Click it and Unblock the Notifications








