स्पाइस ने लॉच किया ड्यूल सिम एम5370 हैंडसेट

पहली चीज जिस पर आपका ध्यान जाएगा वह है इस फोन की बडी सी दिखने वाली स्क्रीन। जिसका साइज 2.4 इचं है। फोन का रेजुलूशन 240 x 320 पिक्सल है। एक बढि़या स्क्रीन और बेहतरीन से दिखने वाले इस फोन में फीचर्स की कमी लोगों को खलेगी। पर अगर आप ज्यादा फोन सेवी नहीं हैं और इसका उपयोग मात्र जरूरत के लिए ही करना पसंद करते हैं तो यह बार फोन आप के लिए ही बना है। वहीं फोटो खीचने के लिए इस फोन में वन वीजीए कैमरा दिया हुआ है। जिसकी फोटो क्वालिटी अच्छी है क्योकि इसका रेज्यूलूशन 640 x 480 है। जिसमें जू़म, नाइट विज़न और मल्टी शॉट जैसे कुछ बढिया फीचर भी दिए गए हैं।
फोन में एफएम होने के साथ-साथ्ा इसकी रिकॉडिगं की भी सुविधा है। इसमें ई-मेल और पुश मेल की सुविधा नदारद है जबकि एसएमएस और एमएमएस का आप भरपूर उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप कुल मिलाकर 200 एसएमएस स्टोर कर सकते हैं। यह फोन टी-फ्लैश मेमोरी र्काड सपोर्ट करता है जिसमें 8 जीबी तक की मेमोरी एक्सपेन्डबिलिटी है। इसका ऑडियो प्लेयर दमदार है जो की एमपी3, डब्लूएमए और एएमआर फॉरमेट को सपोर्ट करता है।
इस फोन में कई क्लासिक गेम्स मौजूद हैं। इटंरनेट कनैक्शन में आप को केवल जीपीआरएस की ही सुविधा मिलेगी। इस हैन्डसेट में 3जी, ईडीजीई और वाईफाई की सुविधा नहीं है। इसमें भरोसेमंद वी2.0 ए2डीपी स्टीरियो ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट और वैप भी है। इसमें वैप ब्राउजर इस्तेमाल करना आसान है पर कम विकल्पों के साथ। एम5370 में 2200 एमएएच लीयॉन बैट्री है जो आप को 16 घंटो तक बात करने की सुविधा देने के साथ-साथ 600 घंटो की स्टेंडबाई की सुविधा दी गई है। यह बार फोन आपको बाजार में मात्र 1,800रुपए की कीमत पर बडी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications