Home
Mobile

स्‍पाइस ने लांच किए दो नए म्‍यूजिक फोन

By Super
स्‍पाइस ने लांच किए दो नए म्‍यूजिक फोन
दीवाली आने में कुछ दिन ही बाकी रह गए है अगर आप इस दीवाली एक शानदार फोन खरीदना चाहते है तो स्‍पाइस मोबाइल ने आपके लिए दो नए शनदार फोन लांच किए है। वह भी वाजिब दामों में, स्‍पाइस सांबा और स्‍पाइस कार्निवल नाम के दोनों फोनों में म्‍यूजिक फीचरों के अलावा कई मल्‍टीमीडिया फीचर दिए गए है जो बाजार में मौजूद महंगे फोनों को कड़ी टक्‍कर देंगे। स्‍पाइस मोबिलिटी को उम्‍मीद है नए मल्‍टीमीडिया फोन से बाजार में उसकी हिस्‍सेदारी में बढोत्‍तरी होगी।

स्‍पाइस के सांबा एम 5560 को खास तौर से म्‍यूजिक शौकीनों को ध्‍यान में रखकर लांच किया गया है। ग्रेइश ब्‍लैक और मिडनाइट ब्‍लू कलर ऑप्‍शन के साथ सांबा में 2.2 इंच की क्‍यूवीजीए स्‍क्रीन दी गई है। सांबा के अलावा कार्निवल में भी यही कलर ऑप्‍शन मौजूद है। सांबा की तरह स्‍पाइस के दूसरे फोन कार्निवल में भी 2.2 इंच की सक्रीन मौजूद है साथ में कार्निवल में तेज मैसेज टाइपिंग के लिए क्‍वार्टी की पैड की सुविधा भी मौजूद है।

दोनों हैंडसेट में दी गई स्‍मूद फिनिशिंग की वजह से फोन देखने में काफी स्‍टाइलिश लगते हैं। मल्‍टीमीडिया फीचरों के हिसाब से दोनों फोन एक दूसरे से बढ़कर है। ऑडिया और वीडियो देखने के लिए सांबा और कार्निवल में मल्‍टीफार्मेट फाइल सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप किसी भी फार्मेट की फाइल को आराम से प्‍ले कर सकते हैं। आप चाहें तो एफरेडियो की मदद से कहीं भी रेडियो के गानों का मजा ले सकते हैं।

मैमोरी स्‍पस की बात की जाए तो सांबा और कार्निवल में 2 जीबी माइक्रोएसडी सपोर्ट के साथ 8 जीबी फ्लैश एक्‍सटर्नल सपोर्ट दिया गया है। स्‍पाइस के दोनों हैंडसेटों में वैप, ब्‍लूटूथ और यूएसबी पोर्ट की सुविधा दी गई है जो आपको कनेक्‍टीविटी के कई ऑप्‍शन प्रोवाइड करते हैं। 950 एमएएच की इनबिल्‍ड बैटरी 4 घंटे का टॉकटाइम प्रोवाइड करती है जो थोड़ा कम है मगर सांबा और कार्निवल के अन्‍य फीचरों की वजह से इन्‍हें बाजार में पसंद किया जाएगा। स्‍पाइस के सांबा और कार्निवल बाजार में 3,600 रूपए की आकर्षक कीमत मे उपलब्‍ध हैं।

सांबा और कार्निवल के फीचरों पर एक नजर

  • 2.2 इंच की क्‍यूवीजीए स्‍क्रीन
  • 2 जीबी माइक्रोएसडी सपोर्ट, 8 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन
  • 3.5 एमएम ऑडियो जैक
  • 8 जीबी फ्लैश एक्‍सटर्नल सपोर्ट
  • यूएसबी पोर्ट, ब्‍लूटूथ, वैप कनेक्‍टीविटी
  • 950 एमएएच की इनबिल्‍ड बैटरी
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X