Home
Mobile

स्‍पाइस ने लांच किया कम कीमत में शानदार एंड्राएड फोन

स्‍पाइस ने लांच किया कम कीमत में शानदार  एंड्राएड फोन


कम कीमत में हाई क्‍वालिटी फीचर फोन के लिए स्‍पाइस लोगों की पहली पसंद है। बाजार में स्‍पाइस ने ड्यूल सिम से लेकर टच स्‍क्रीन फोन उपलब्‍ध है। फोन  बाजार में स्‍पाइस मोबाइल ने नया एंड्रॉएड फोन लांच किया है जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी कीमत,  Mi-280 नाम के इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है जो भारतीय उपभोक्‍ताओं को पसंद आएगा।

एंड्रॉएड जिंजरब्रेड ओएस से लैस स्‍पाइस Mi-280 में 2.8 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है जो काफी स्‍मूद वर्क करती है। इसके अलावा फोन में 3जी और वाईफाई की सुविधा भी दी गई है। अगर यूजर फोन के डेटा को कंप्‍यूटर और लैपटॉप में शेयर करना चाहता है तो इसके लिए यूएसबी पोर्ट की सुविधा भी मौजूद है। फोटो कैपचरिंग करने के लिए स्‍पाइस Mi-280 में 3.2 मेगापिक्‍सल का रियर और फ्रंट वीजीए कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा स्‍पाइस एंड्राएड स्‍मार्टफोन में 600 मेगाहर्ट का प्रोसेसर लगा हुआ है जो फोन को फास्‍ट स्‍पीड प्रोवाइड करता है। फोन में दिए गए जीपीएस, प्रॉक्‍सिमिटी सेंसर, पुश मेल और जीटॉक जैसे फीचर इसे और स्‍मार्ट बनाते है। बाजार में स्‍पाइस का एंड्रॉएड Mi-280 स्‍मार्टफोन 5,123 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

स्‍पाइस Mi-280 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 2.8 इंच टीएफटी स्‍क्रीन

  • ड्यूल सिम सपोर्ट

  • एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस

  • 3.2 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 3जी वाईफाई, जीपीएस

  • 1000 एमएएच बैटरी

  • 134 एमबी मैमोरी, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X