आ गया स्पाइस का नया ड्यूल सिम फोन

स्पाइस के नए फोन S-9090 का लुक साधारण फोन के मुकाबले थोड़ा हट के है। सिल्वर कलर के साथ फोन की डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लगती है। साइज में बड़ा होने के बावजूद स्पाइस S-9090 का भार 124 ग्राम है। फोन में ड्यूल सिम की सुविधा के साथ यूजर दो नेटर्वक इसमें दो नेटर्वक का फायदा उठा सकता है। 2 मेगापिक्सल कैमरे के साथ S-9090 में 2.4 इंच की क्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। फोन में ओ लिड डिस्पले दिया गया है जो इसकी स्क्रीन की सबसे बड़ी खासियत है।
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो फोन में इनबिल्ड 2 मेगापिक्स्ल का कैमरा 1600 x 1200 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। आप चाहे तो इसमें वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। बिना नेट के कोई भी स्मार्टफोन अधूरा रहता है S-9090 में जीपीआरएस की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से आप फास्ट नेट ब्रांउजिंग का मजा ले सकते हैं।
अब बात करते है फोन में दिए गए मल्टीमीडिया फीचरों के बारे में, किसी दूसरी डिवाइस में डेटा ट्रांसफर करना हो तो स्पाइस S-9090 में ब्लूटूथ और यूएबी पोर्ट का ऑप्शन मौजूद है जो डेटा ट्रांसफर की फास्ट स्पीड प्रोवाइड करता है। इसके अलावा फोन में मैमोरी एक्पेंड करने के लिए एर्क्नल मैमोरी कार्ड का ऑप्शन दिया गया है जिसकी मदद से आप 8 जीबी तक फोन की मैमारी बड़ा सकते हैं। स्पाइस S-9090 में 650 एमएएच की बैटरी इनबिल्ड है जो एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद 2 घंटे टॉक टाइम के साथ 250 घंटे का स्टैंड बॉय टाइम देती है। स्पाइस ने S-9090 को कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, फिलहाल S-9090 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है।
स्पाइस S-9090 के फीचरों पर एक नजर
- 2.4 इंच की क्यूवीजीए स्क्रीन
- 124 ग्राम भार
- ड्यूल सिम सपोर्ट
- 2 मेगापिक्सल कैमरा
- डिजिटल जूम के साथ 1600 x 1200 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- जीपीआरएस की सुविधा
- 8 जीबी एक्टर्नल मैमोरी
- ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट, टी फ्लैश कार्ड सपोर्ट
- 650 एमएएच बैटरी
- 2 घंटे टॉक टाइम के साथ, 250 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम


Click it and Unblock the Notifications