Home
Mobile

1,500 रूपए में स्‍पाइस ने लांच किया ड्यूल सिम फोन

By Super
1,500 रूपए में स्‍पाइस ने लांच किया ड्यूल सिम फोन
स्‍पाइस सस्‍ते हैंडसेट की रेंज मे एक बार फिर नया धमाका करने जा रही है। कंपनियों के बीच सस्‍ते हैंडसेट बनाने की होड़ लगी हुई है जिसमें काबर्न और माइक्रोमैक्‍स के अलावा स्‍पाइस के हैंडसेट बाजार में उपलब्‍ध है। स्‍पाइस ने अपने मिड रेंज फोन सेंगमेंट में बढ़ोत्‍तरी करते हुए नया फोन बाजार में लांच किया है। स्‍पाइस एम 5115 में कम कीमत की वजह से टेक्‍नालॉजी में कोई समझौता नहीं किया गया है।

स्‍पाइस के नए फोन में 128 X 160 रेज्‍यूलूशन के साथ 4.5 सेमी. की टीएफटी स्‍क्रीन दी गई जो इसकी कीमत के हिसाब से अच्‍छी है। सबसे खास बात है फोन में दिये गये वीजीए कैमरा और ड्यूल सिम की सुविधा जो इनते कम दाम में अभी तक किसी भी फोन में उपलब्‍ध नहीं है। वीजीए कैमरा होने के बावजूद फोन की फोटो और वीडियो क्‍वालिटी काफी शानदार है।

स्‍पाइस के एम 5115 में गाने और अन्‍य डेटा को सेव करने के लिए अच्‍छा इंटरनल मैमोरी स्‍पेस दिया गया है जिसे यूजर 8जीबी तक एक्‍पेंड भी कर सकता हैं साथ ही एम 5115 में दिए गए म्‍यूजिक प्‍लेयर की साउंड क्‍वालिटी भी काफी शानदार है। अगर आपको डेटा ट्रांसफर करना है तो ब्‍लूटूथ की मदद से आप अपना डेटा ट्रांसफर कर सकते है जो इतनी कम कीमत में किसी अन्‍य फोन में मिलना मुश्किल है।

इसके अलावा एफएम, लिड टार्च, गेम के अलावा कई शानदार फीचर दिए गए हैं। एम 5115 में दी गई 1000 एमएएच लियॉन बैटरी से 4घंटे टॉकटाइम के साथ 500 स्‍टैंडबॉय का लम्‍बा बैटरी बैकप देती है।

इसका सबसे शानदार फीचर है इसकी कीमत जो इसे अन्‍य फोन के मुकाबले ज्‍यादा आकर्षक बनाती है। भारतीय बाजार में स्‍पाइस एम 5115 की अनुमानित कीमत मात्र 1,500 रूपए है। अगर आप ड्यूल सिम, ब्‍लूटूथ, एफएम रेडियो जैसे फीचर कम दाम में चाहते हैं तो इससे अच्‍छा फोन आपके लिए कोई ओर नहीं हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X