Home
Mobile

शानदार टच स्‍क्रीन पाइए केवल स्‍पाइस एम 5455 फ्लो में

By Super
शानदार टच स्‍क्रीन पाइए केवल स्‍पाइस एम 5455 फ्लो में


कुछ दिनों की छुट्टी के बाद स्‍पाइस ने दुबारा अपने कदम मार्केट में रख दिए हैं। इस बार स्‍पाइस ने अपना एक खास मोबाइल फोन लांच किया है जिसका नाम स्‍पाइस एम 5455 फ्लो है। यह एक टच स्‍क्रीन और ड्यूल सिम वाला फोन है।

एक खास चीज़ जो आपका मन खुश कर देगी वह है इसकी 6 सेंटीमीटर की टच स्‍क्रीन। पर निराश करने वाली बात यह है कि इसमें मात्र 1.3 पिक्‍सल का ही कैमरा दिया हुआ है जिससे आप फोटो आदि के अलावा वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं। इसमें वीडियो और

ऑडियो प्‍लेयर हैं जो मल्‍टी फारमेट को सपोर्ट करते हैं। इसमें आपको पूरे 8 जीबी तक मेमोरी एक्‍सपैंड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा फोन में ब्‍लूटूथ 2.0 वर्जन के अलावा जानदार पावर मैनेजमेंट भी उपलब्‍ध है।

फोन में 950 एमएएच की लीऑन बैट्री पूरे 4 घंटे का टॉक टाइम और 230 घंटे का स्‍टैंड बाई टाइम देगी। अगर दाम की बात की जाए तो कंपनी ने इसकी कीमत 2,400 रखी है। भले ही इस फोन का कैमरा उतना बढि़यां न हो पर इसके फीचर आपको जरुर पंसद आएगें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X