स्पाइस ने लांच किया कैमरा और ब्लूटूथ से लैस फोन

स्टाइलिश लुक के साथ फोन में 2.0 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो 76 x 220 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। स्पाइस के बेसिक मॉडल फोन में डिजिटल कैमरे के साथ डिजिटल जूम की सुविधा भी दी गई है। इसकी कीमत को देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि स्पाइस M5225 में जीपीआरएस और ऐज का फीचर दिया गया होगा। इतना ही नहीं अगर आप फोन में म्यूजिक का मजा लेना चाहते है तो इसके लिए M5225 में वॉयरलैस स्टीरिया एफएम रेडियो के साथ एफएम रिकार्डर भी दिया गया है जिसकी मदद से आप रेडियो में चल रहे अपने मनपसंद गाने को रिकार्ड कर दुबारा सुन कभी भी सुन सकते हैं।
फोन में दिया गया ऑडियो प्लेयर लगभग सभी तरह के फार्मेट फाइलों को सपोर्ट करता है। इसके अलावा आपको म्यूजिक प्ले करने और वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए फोन के मीनू में जाने की कोई जरूरत नहीं, स्पाइस M5225 के बॉटम में म्यूजिक को प्ले, पॉज़, नेक्ट करने के साथ प्रीवियस ट्रैक पर जाने के लिए डेडिकेटेड बटन दी गईं है। अक्सर हमें गानें प्ले करने के लिए म्यूजिक प्लेयर को ओपेन करना पड़ता है जो काफी झंझट भरा काम है।
वैसे तो इस साधारण फोन में कई शानदार फीचर दिए गए है मगर इसमें दिए गए एक्पेंडेबल मैमोरी स्पेस को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 27एमबी इंटरनल मैमारी के साथ आप फोन में 8 जीबी तक मैमोरी एक्पेंड कर सकते हैं। कंपनी ने फोन में उन फीचरों का भी ध्यान रखा है जो आजकल हर फोन में आम हो चुके है, अगर आप स्पाइस स्पाइस स्पाइस M5225 से डेटा ट्रांसफर करने के लिए ब्लूटूथ कनेक्टीविटी की सुविधा मौजूद है। बाजार मे मौजूद अन्स हैंडसेट के मुकाबले स्पाइस का नया फोन ज्यादा बेहतर बैटरी बैकप देता है इसका सबसे बड़ा कारण है फोन में इनबिल्ड 1350 एमएएच की लियॉन बैटरी जो 300 घंटे स्टैंडबॉय टाइम के साथ 5 घंटे का टॉक टाइम प्रोवाइड करती है। स्पाइस ने अपने फोन M5225 को मात्र 2,000 रूपए की आकर्षक कीमत में भारत के बाजारों में लांच किया है।
स्पाइस M5225 के फीचरों पर एक नजर
- जीएसएम 900 / 1800 मेगाहर्ट फ्रिकेंवी सपोर्ट
- जीपीआरएस, वैप की सुविधा
- 2.0 इंच की स्क्रीन 176


Click it and Unblock the Notifications








