स्पाइस ने लांच किया एंड्राएड ड्यूल सिम वाला स्मार्टफोन

स्पाइस मोबाइल एक बार फिर से मोबाइल मार्केट में एक और शानदार मोबाइल ले कर हाजि़र हो गया है। इस मोबाइल का नाम स्पाइस एमआई 350 एन है और इसकी खासियत है कि यह एंड्राएड ओएस पर रन करता है।
यह एक जीएसएम मोबाइल है जो कि ड्यूल सिम की सुविधा से लैस है। फोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 650 मेगाहर्ट के प्रोसेसर पर रन करता है। यह बार फोन आराम से आपके हाथों में फिट हो जाएगा और साथ में इसका वजन भी बहुत कम यानी की सिर्फ 136 ग्राम का ही है। इसकी टच स्क्रीन का डिस्पले साइज 8.9 सेंटीमीटर है जिसका रेजूलूशन 320 x 480 पिक्सल है।
फोन में 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है जिससे आप वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं। साथ ही यह मल्टीमीडिया के दोनों ही ऑडियो और वीडियो फॉरमैटों को आराम से सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाइफाइ, जीपीएस, वैप, और यूएसबी की सुविधा दी हुई है।
इसमें 170 एमबी इंटरनल मेमोरी और 32 जीबी की एक्सपैडेबल मेमोरी दी है। साथ ही फोन में 1400 एमएएच की बैट्री दी है जो 400 घंटे का स्टैंड बाइ और 6 घंटे का टॉक टाइम देगी। इस खास एंड्राएड मोबाइल का दाम केवल 9,000 रु तक ही है।


Click it and Unblock the Notifications








