Home
Mobile

5,999 रुपए में ले आइए स्‍पाइस का नया 3.2 मेगापिक्‍सल एंड्रायड स्‍मार्टफोन

मिड रेंज स्‍मार्टफोन बनाने वाली स्‍पाइस मोबाइल का नया स्‍मार्ट आईवरी फ्लो एमआई 450 स्‍मार्टफोन ऑनलाइन वेबसाइट साहोलिक में 5,999 रुपए में मिलने लगा है। कुछ समय पहले स्‍पाइस के फेसबुक फैन पेज में स्‍पाइस ने नए फोन को लांच किया था।

एंड्रायड 4.1 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस पर रन करने वाले स्‍पाइस स्‍मार्ट की कीमत को देखते हुए इसमें कई दूसरे आकर्षक फीचर दिए गए हैं जैसे एफएम रेडियो, वाईफाई, ब्‍लूटूथ, जीपीएस, माइक्रोयूएसकी पोर्ट। फोन में 4.5 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 854×480 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

5,999 रुपए में ले आइए स्‍पाइस का नया 3.2 मेगापिक्‍सल एंड्रायड स्‍मार्टफोन

मल्‍टी टास्‍किंग प्रोग्राम ओपेन करने के लिए स्‍पाइस फ्लो में 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम इनबिल्‍ड है। स्‍पाइस स्‍मार्ट आईवरी के फीचरों से मिलता जुलता एक और फोन मार्केट में मौजूद है, माइक्रोमैक्‍स कैनवस वीवा जिससे स्‍पाइस के आईवरी को कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। साहोलिक डॉट कॉम से स्‍मार्टफ्लो एमआई 450 मंगाने के लिए क्लिक यहां क्लिक करें

आईए नजर डालते हैं स्‍पाइस स्‍मार्टफ्लो एमआई 450 में दिए गए फीचरों पर

  • ड्युल सिम सपोर्ट
  • 4.5 इंच की टीएफटी एलसीडी स्‍क्रीन
  • 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर
  • 512 एमबी रैम
  • 3.2 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा
  • वीजिए फ्रंट कैमरा
  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ, माइक्रोयूएसबी पोर्ट
  • 1,500 एमएएच बैटरी
  • कीमत- 5,999 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X