इंडिया में Honor 7S के लॉन्च से पहले शुरू हुआ "Spin to Win" कॉन्टेस्ट
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei के सब ब्रांड Honor कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Honor 7C भारत में लॉन्च करेगी। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री सूत्रों ने दावा किया है Honor कंपनी सितंबर के पहले सप्ताह में Honor 7C भारत में लॉन्च करने वाली है।

आपको बता दें कि मई के महीने में इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन को पाकिस्तान में भी लॉन्च कर दिया था। अब कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है।
Spin to Win कॉन्टेस्ट
हॉनर कंपनी ने अपने वेबसाइट पर Spin to Win कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इस कॉन्टेस्ट के जरिए यूजर्स इस कंपनी के कुछ शानदार फोन जीत सकते हैं। जैसे Honor 7S, Honor Play, Honor 9N और Honor Band 3 जैसे फोन को जीतने का मौका है। यह कॉन्टेस्ट 7 सितंबर 2018 तक चलेगा। इस कॉन्टेस्ट में फोन जीतने के लिए यूजर्स को रोजाना तीन मौके मिलेंगे। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए यूजर को साइन-अप करके अपनी किसमत आजमानी पड़ेगी।
ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए हॉनर 7S में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में लाउड स्पीकर फीचर दिया है, जो शोर में भी क्लियर ऑडियो क्वालिटी देती है।


Click it and Unblock the Notifications








