iPhone 14 से लेकर Google Pixel तक, इन स्मार्टफोन के साथ करें 2023 की धमाकेदार शुरुआत!

क्रिसमस के बाद, नया साल आपका इंतजार कर रहा है। आप अपने नए साल के इरादों के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन इन इरादों के साथ, अपने प्रियजनों (loved ones) को गिफ्ट देना न भूलें या यहां तक कि अपने आप को कुछ बेस्ट मिफ्ट दें, और आने वाले साल की शुरुआत एक प्रीमियम स्मार्टफोन के साथ करने से बेहतर और क्या हो सकता है। चाहे आप अपने सालो पुराने स्मार्टफोन को अपडेट करने के बारे में सोच रहे हों या नया लेने के बारे में, तो आपके लिए कई रोमांचक प्रीमियम स्मार्टफोन ऑप्शन में हैं। यहां आपके लिए न्यू ईयर गिफ्टिंग गाइड है जिसमें फ्लैगशिप आईफोन 14 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा और कई फोन शामिल है।
iPhone 14 Pro
लेटेस्ट iPhone 14 Pro से बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप अपने दोस्तों और परिवार को गिफ्ट में देने के लिए एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो iPhone 14 Pro की कीमत 1,29,900 रुपये है। इसे आप गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
iPhone 13
उससे थोड़ा कम खर्च करना चाहते हैं? फिर, iPhone 13 अभी भी सबसे बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक है जिसे आप अभी खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 65,999 रुपये है, लेकिन कार्ड ऑफर और एक्सचेंज डील कीमत को और भी किफायती बनाते हैं।
Samsung Galaxy S22 and Ultra
Flipkart प्रजेंट में एक ईयर एंड सेल की मेजबानी कर रहा है जो प्रीमियम स्मार्टफोन पर शानदार डिल्स दे रहा है। इस सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा लॉन्च कीमत 1,09999 रुपये के मुकाबले महज 99,888 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, 3000 रुपये के बैंक ऑफर इसे और भी सस्ता बना देंगे।

इसके अल्ट्रा मॉडल की तरह, आप Samsung Galaxy S22 को भी सेलेक्ट कर सकते हैं, जिसकी कीमत 52,900 रुपये है- इसकी लॉन्च कीमत 72,999 रुपये से काफी कम है। प्लस बैंक ऑफर यहां भी लागू हैं। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर बेस्ड है और 50+10+12MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।
Google Pixel 7
Google Pixel 7 की कीमत फिलहाल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 59,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इसके ऊपर, आप पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 20,500 रुपये तक का ज्यादा डिस्काउंट पा सकते हैं।
Nothing Phone 1
प्रजेंट में इसकी कीमत 27499 रुपये है, जो GLYMPH लाइट्स की स्पेशलिटी वाला पहला ट्रांसपेरेंट बैक डिज़ाइन और स्टॉक एंड्रॉइड जैसा एक्सपीरियंस प्रोवाइट करता है, जो इसे इस नए साल को खरीदने के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन बनाता है।
हालाँकि, अगर आप लेटेस्ट लॉन्च की तलाश कर रहे हैं, तो जान लें, 2023 के शुरुआती दिनों में, आप शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ iQOO 11 सीरीज के लॉन्च और Redmi Note 12 Pro की एक बजट सीरीज भी देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








