दोगुनी होगी iPhone 16 Pro के बेस मॉडल की स्टोरेज
iPhone यूजर्स जो Pro मॉडल पसंद करते हैं, लेकिन सीमित स्टोरेज से परेशान हैं, उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। ताइवानी मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce की एक रिपोर्ट के अनुसार Apple अपने अपकमिंग iPhone 16 Pro के लिए 128GB बेस स्टोरेज ऑप्शन को खत्म कर इसे 256GB तक बढ़ा सकता है।
Apple ने पिछले साल iPhone 15 Pro Max के बेस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा दिया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, iPhone 16 सीरीज के Pro मॉडल में भी यह बदलाव हो सकता है। हालांकि, बेस स्टोरेज में बढ़ोत्तरी का मतलब iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत में बढ़ोत्तरी होगी।

यह कीमत बढ़ोत्तरी अधिक आकर्षक हो सकती है, क्योंकि 16 Pro में टेट्राप्रिज्म जूम लेंस भी शामिल होगा, जो पहले Pro Max मॉडल के लिए अनन्य था। Apple ने पिछले साल iPhone 15 Pro Max पर टेट्राप्रिज्म जूम लेंस पेश करके कुछ ऐसा ही किया था, जिससे स्वाभाविक रूप से कीमत बढ़ गई थी। हाई कीमत को स्वीकार्य बनाने के लिए कंपनी ने बेस स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256 GB कर दिया था।
इसके अलावा नॉन-प्रो वेरिएंट में A18 चिप मिलने की उम्मीद है, जबकि प्रो मॉडल में संभवतः अधिक शक्तिशाली A18 प्रो प्रोसेसर होगा। उम्मीद है कि, Apple नॉन-प्रो मॉडल पर RAM को 6GB से बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है, जो संभवतः Apple इंटेलिजेंस सुविधाओं की मांगों को पूरा करेगा।
हालांकि, ये सभी शुरुआती अटकलें हैं और iPhone 16 सीरीज के बारे में फिलहाल अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं है। इसके लिए आपको 9 सितंबर तक इतंजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications