20 हजार की बजट में आते हैं ये तगड़े कैमरा और बैटरी से लैस स्मार्टफोन , यहां देखें लिस्ट
Smartphones under 20000: अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 20 हजार रूपये तक का है तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम आपको 20 हजार के अंदर आने वाले फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तगड़े बैटरी और दमदार कैमरे के साथ आते हैं। तो चलिए आगे इन फोन्स की कीमत और उसके साथ मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G 20 हजार तक के बजट में ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 6.72 इंच डिस्प्ले के साथ 8GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी दी है। इस फोन को आप अमेजन से फिलहाल 19,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 12 को भी आप इस बजट में एक ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। जिसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 48MP AI के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके साथ ही यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। Redmi Note 12 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ऑनलाइ साइट अमेजन से 18,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M34 स्मार्टफोन 20 हजार के बजट में आने वाले फोन में एक बेहतरीन फोन है। यह 6.5 इंच FHD+ 120Hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह फोन 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 13MP फ्रंट कैमरा के साथ 6000mAh की बैटरी से लैस है। इसे आप सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से 18,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
realme 10 Pro 5G को भी आप ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। इस बजट में आपको रीयलमी अपने इस हैंडसेट में 108MP + 2MP और 16MP फ्रंट कैमरा दे रहा है। इसके साथ ही 5000mAh की बैटरी को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके 8 GB रैम और 128 GB स्टोरज वेरियंट को आप अमेजन से 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
20 हजार की बजट में आने वाले बेस्ट फोन में से एक iQOO Z7 भी है। इसमें आपको 6.38 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 64MP कैमरा दिया गया है। साथ ही 4500mAh की बैटरी भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को आप अमेजन से 19,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








