स्वाइप एलीट मैक्स, 4जी VoLTE सपोर्ट और 4जी रैम
स्वाइप ने अपना एक और स्मार्टफोन एलीट मैक्स भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। इस फोन में 4जीबी रैम और 4जी VoLTE सपोर्ट है।
अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन एलीट स्टार को लॉन्च करने के बाद स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ एक अन्य स्मार्टफोन लेकर आ गई है। कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन एलीट मैक्स भारत में लॉन्च हो चुका है, इसे खास फ्लिप्कार्ट से खरीदा जा सकता है। स्वाइप ने अपने इस फोन की कीमत 10,999 रुपए रखी है।

स्वाइप के अनुसार, इस फोन के माध्यम से वह प्रोफेशनल्स और फैशन सेवी महिलाओं को टारगेट कर रही है। इसी के साथ जानकारी दी गई है कि स्मार्टफोन पर रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू इयर ऑफर भी उपलब्ध है। बता दें कि यह स्मार्टफोन 4जी VoLTE सपोर्ट करता है।

चलिए जानते हैं फोन के अन्य खास फीचर्स क्या हैं।
स्वाइप एलीट मैक्स स्मार्टफोन में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है, इसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है।

स्मार्टफोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है, इसकी रैम 4जीबी की है। फोन में 32जीबी इनबिल्ट मैमोरी है, किसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
स्वाइप एलीट मैक्स स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जिसके साथ एलईडी फ़्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh पॉवर की बैटरी भी है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








