नया 4जी VoLTE स्मार्टफोन, कीमत 3,333 रुपए
स्वाइप एलीट स्टार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत 3,999 रुपए है और यह 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ आता है।
स्वाइप ने अपनी एलीट सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन एलीट स्टार पेश कर दिया है, कंपनी का यह नया स्मार्टफोन 4जी VoLTE फीचर के साथ आता है। इस फोन पर यूज़र रिलायंस जियो सिम का लाभ भी ले सकते हैं। इस शानदार कनेक्टिविटी स्मार्टफोन की कीमत स्वाइप ने केवल 3,999 रुपए रखी है। इस स्मार्टफोन को खास फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह फोन वाइट और ब्लैक दो रंगों में मिलेगा।

स्वाइप एलीट स्टार फोन में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 480*800 पिक्सल है। फोन में 1.5GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1जीबी रैम भी है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 8जीबी की है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इंटरनल मैमोरी 32जीबी तक की जा सकती है।

स्वाइप का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। एलीट स्टार में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एलईडी फ़्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन का फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 2000mAh बैटरी की है।
इन सभी के अलावा फोन में ड्यूल सिम, 4जी VoLTE, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, जी-सेंसर जैसे विकल्प दिए हैं। फोन में 12 रीजनल भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








