भारत में लॉन्च हुआ अब तक का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन एलीट 2
स्वाइप टेक्नोलॉजीज ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन Elite 2 लॉन्च किया है। इस फ़ोन की सबसे ख़ास बात है कि इसकी कीमत। कंपनी ने अपने इस 4जी फोन की कीमत 4,666 रुपए रखी है। इसी के साथ यह फोन भारत में अब तक का सबसे सस्ता 4जी फोन भी बन गया है। इस फोन फ्लिप्कार्ट से खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लैक रंग में उपलब्ध है।

ये हैं Elite 2 के फीचर्स :
ओएस : Elite 2 स्मार्टफोन एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है।
डिस्प्ले :इस फोन में 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसक रेसोल्यूशन 540*960 पिक्सल है।
प्रोसेसर: पॉवर की बात की जाए तो स्वाइप ने अपने इस बजट फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है।
रैम: इस हैंडसेट में 1GB रैम दी गयी है।

इंटरनल मेमोरी: इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: ऑटोफोकस व एलईडी फ़्लैश फीचर के साथ इस फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
फ्रंट कैमरा: इस फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
बैटरी : Elite 2 में 1900 mah की बैटरी है।

फ़ोन की कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, हॉटस्पॉट फंक्शन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी 2.0 आदि ऑप्शन दिए गए है।



Click it and Unblock the Notifications