टाटा डोकोमो ने लांच किया 2,000 रूपए में फेसबुक फोन

इससे पहले वोडोफोन भी अपना ब्लू फेसबुक मोबाइल लांच कर चुका है मगर टाटा के फेसबुक की कीमत वोडाफोन के फेसबुक की कीमत से काफी कम है, टाटा ने नया फोन मात्र 2,500 रूपए में लांच किया है। इस तरह के उत्पादों से कंपनी को उम्मीद है भारतीय बाजार में उसकी हिस्सेदारी बढे़गी डोकोमो के नए फोन में फ्री वॉयस मिनट, फेसबुक एक्सेस करने के लिए शार्ट कट बटन(f) दी गई हैं। हालाकि कंपनी ने अभी फोन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है मगर सुनने में आ रहा है फोन में 2.4 इंच स्क्रीन साइज के साथ अच्छा कलर सपोर्ट दिया गया है।
कम कीमत के बावजूद डोकोमो फेसबुक फोन में आप फोटो केपचरिंग भी कर सकते हैं इसके लिए 2.0 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है। फोन के डेटा को अपने पीसी या लैपटॉप में सेव करने के लिए ब्लूटूथ और डेटा केबल पोर्ट दोनों तरह के ऑप्शन दिए गए है। कंपनी के अनुसार आज हर कोई किसी न किसी सोशल नेटर्वकिंग साइट से जुड़ा हुआ है मगर ज्यादातर महंगे फोन में सोशल साइट को एक्सेस करने की सुविधा मौजूद होती है जबकि टाटा डोकोमो के नए फेसबुक फोन कर कीमत एफएम, कैमरा जैसे शानदार फीचरों के साथ मात्र 2,000 रूपए है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications