Home
Mobile

सैमसंग के फोन में टाटा डोकोमो देगा 1,000 फ्री मिनट

By Super
सैमसंग के फोन में टाटा डोकोमो देगा 1,000 फ्री मिनट
मोबाइल फोन के साथ भारत में फोन उपभोक्‍ताओं की संख्‍या में भी तेजी से बढोत्‍तरी हो रही है। ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग ऐसी सर्विस प्रोवाइडर की सेवाएं लेने में लगे है जो सस्‍ते कॉल रेट के साथ अच्‍छी सर्विस प्रोवाइड करे। कंपनियां भी एक दूसरे के साथ मिलकर उपभोक्‍ताओं को अच्‍छी सेवा देने का प्रयास करने में लगी हुईं है।

पीसी बाजार में दो कंपनियां काफी चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। देश की बड़ी दूरसंचार कंपनी टाटा डोकोमो और जापानी कंपनी सैमसंग ने एक समझौता किया गया है जिसके तहत सैमसंग के 6 मॉडल के फोन में से कोई भी खरीदने पर टाटाडोकोमो की तरफ से 1,000 मिनट का टॉक टाइम 5 महिनों तक बिल्‍कुल फ्री दिया जाएगा।

सैमसंग के एम सीरीज के तहत पॉवर, एम 369, गैलेक्‍सी पॉप 1559, गुरू बी 539, गूरू ड्यूल डब्‍लू139 और एम पॉवर म्‍यूजिक एफ219 और एम पॉवर टीवी एस 239 पर यह ऑफर दिए जा रहें हैं। टाटा टेलीकम्‍यूनीकेशन और सैमसंग के यह प्रमोशनल ऑफर जीएएसएम और सीडीएम दोनों तरह के मॉडलों में उपलब्‍ध हैं। टाटा डोकोमो अपने इस नए ऑफर को दिन खोल के बोलों के नाम से प्रमोट कर रही है।

सैमसंग के 6 फोन मॉडलों में से 5 मॉडलों में सिंगल सिम की सुविधा दी गई है और एक मॉडल ड्युल सिम सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग के 6 मॉडल के सभी फोनों में अन्‍य फोनों की तरह वारंटी पीरियड दिया गया है टॉक टाइम के अलावा सैमसंग अपने किसी भी फोन में कोई अन्‍य एक्‍ट्रा सुविधा नहीं दे रहा है। उम्‍मीद है टाटा डोकोमो और सैमसंग मिलकर उपभोक्‍ताओं को अपनी ओर खींच सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X