Home
Mobile

टाटा ने अपने डोकोमो ब्रांड का किया विस्‍तार

By Super
टाटा ने अपने डोकोमो ब्रांड का किया विस्‍तार
देश की दूसरी सबसे बड़ी दुरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज ने अपने जीएसएम नेटर्वक का विस्‍तार करते हुए अपनी सभी सेवाओं को टाटा डोकोमो ब्रांड में ही सम्‍मलित कर लिया है । अब टाटा इंडिकॉम, टाटा वॉकी और टाटा फोटॉन सहित कंपनी की सभी सेवाएं टाटा डोकोमो नाम से उपलब्‍ध होंगी। सुनने में आ रहा है कंपनी समाहित सेवाओं के लोगो डिजाइन में भी परिर्वतन करेगी।

टाटा टेलीसर्विसेज के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गुलाटी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कंपनी के डेटा कारोबार में काफी तेजी से बढ़ोत्‍तरी हुई है जो आगे भी और बढेगी जिस वजह से कंपनी ने अपनी सभी सेवाओं को एक में सम्‍मलित करने का फैसला किया। हम आपको बता दे अभी तक कंपनी अपने टाटा डोकोमो ब्रांड के तहत केवल जीएसएम सेवाएं ही उपलब्‍ध करा रही थी।

दीपक गुलाटी ने बताया कंपनी सभी सेवाओं के एक में सम्‍मलित होने के बाद भी सीडीएम नेटवर्क में अपना निवेश जारी रेखेगी। एक साथ कंपनी के सभी नेटवर्कों की सर्विस आने के बाद अब जीएसएम और थ्रिजी सर्विंस भी डोकोमो की परिधि में आ गई है। इस अवसर पर कंपनी ने टाटा फोटॉन डोंगल के उन्‍नत संस्‍करण फोटॉन मैक्‍स को भी पेश किया जो पहले के मुकाबले सीडीएमए प्‍लेटफार्म पर 14.7 एमबीपीएस की स्‍पीड प्रोवाइड करता है।

नए फोटॉन डोंगल में फास्‍ट स्‍पीड के लिए आरईवी बी तकनीक का प्रयोग किया गया है। हम आपको बता दें टाटा ने अपने डोकोमो ब्रांड के लिए जापानी सेलुलर कंपनी एनटीटी डोकोमो इंक के साथ 26 प्रतिशत की साझेदारी की है। इसके अलावा कंपनी अगले महिने तक 2000 रूपए का नया फेसबुक फोन भी लांच करने पर विचार कर करी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X