Home
Mobile

TCL ने लॉन्च किया दुनिया का पहला फंक्शनल ट्राई फोल्डेबल फोन, जानें खासियत

TCL CSOT ने सोसाइटी फॉर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (SID) 2024 एग्जीबिशन में दुनिया के पहले फंक्शनल ट्राई फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि TCL CSOT ने 2019 में इसी प्रकार के डिजाइन का एक नॉन-फक्ंशनल प्रोटोटाइप दिखाया था, जिसके 5 साल बाद यह आया है।

इस स्मार्टफोन में एक फ्री-टाइप ट्राई फोल्डेबल डिस्प्ले का यूज किया गया है, जो कि 7.85 इंच की स्क्रीन दिखाते हुए खुलता है। वहीं इस फोन को पूरा खोलने पर यह किसी टैबलेट जैसे नजर आता है। फ्लैट होने पर पैनल में एक खास टैबलेट आस्पेक्ट रेशियो होता है। यह एक यूनिक फोल्डिंग मैकेनिज्म को सपोर्ट करता है, जो कि G और Z साइज के कॉन्फिगरेशन दोनों की सुविधा मिलेगी।

TCL ने लॉन्च किया दुनिया का पहला फंक्शनल ट्राई फोल्डेबल फोन

कमियों को दूर करने पर TCL का फोकस

ट्राई फोल्डेबल फोन के पहले वर्जन ज्यादा मोटे थे। ऐसा लग रहा है कि TCL ने अपनी इन कमियों को दूर किया है, मॉडल की मोटाई सिर्फ 427 माइक्रोन है। स्मार्टफोन में वह फीचर भी है, जिसे TCL सेंसर अंडर पैनल (SUP) कहलाता है। यह पैनल डिस्प्ले के नीचे लगे सेंसर के जरिए 3D फेस रिकॉग्नाइजेशन को चालू करता है।

कंपनी का कहना है कि यह मोबाइल पेमेंट और डिवाइस अनलॉकिंग पर काम करता है। सामान्य डिस्प्ले एरिया और USP एरिया दोनों एक समान विजुअल एक्पीरियंस के लिए 420PPI की लगातार पिक्सल डेंसिटी बनाए रखता है।

पैनल LTPO टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी इस स्मार्टफोन में जोड़ी गई है, जो कि डिवाइस को 1hz और 12hz के बीच रिफ्रेश रेट और लोक पावर की खपत को एडजेस्ट करने की सुविधा देती है। इस फोन में सभी चीजों का फोकस किया गया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूराबिलिटी पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले लंबे समय तक चलने के लिए ही बनाया गया है। वहीं इस ट्राई-फोल्डेबल फोन के कमर्शियलाइजेशन के लिए कंपनी ने अपने प्लान को क्लियर कर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
TCL launches the world's first functional tri-foldable phone, know its features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X