टेक कंपनियां सेलिब्रेट कर रही हैं क्रिसमस, लगी है गैजेट सेल..!
क्रिसमस का त्यौहार अब नजदीक है। घरों में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी के साथ टेक कंपनियों ने भी शुरू कर दिया है आपके इस त्यौहार और खूबसूरत और यादगार बनाने जश्न। जी हां! क्रिसमस के मौके पर कई मोबाइल कंपनियां अपने डिवाइस पर कई सारे ऑफर्स पेश कर रही हैं।
चर्चाओं में है ये इन टॉप 10 बिग स्क्रीन स्मार्टफोन की लॉन्च..!

ईकॉमर्स साईट फ्लिप्कार्ट पर मोटोरोला इंडिया ने अपने फ्लैगशिप पर कई सारे ऑफर्स का पेश किए हैं। ये ऑफर मोटोE (2Nd जेनरेशन) से लेकर हाल ही में लॉन्च हुए मोटो G टर्बो पर मिल रहा है। ये ऑफर फ्लिपकार्ट बिग सेल एप में आपको मिल रहा है।

वहीं मोबाइल निर्माता कंपनी श्याओमी ने क्रिसमस के मौके पर अपने स्मार्टफोंस पर भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स की घोषणा की है। एक्सचेंज ऑफर कुछ चुनिंदा हैंडसेट्स पर ही मिलेगा। इसके आलावा एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके फोन की कंडीशन और उसकी एज पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा।

कंपनी मोटोरोला ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है, Moto E 2Nd जेनरेशन स्मार्टफोन बाजार में 4,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। वहीं मोटो G (3rd जेनरेशन) की कीमत में भी कटौती की गई है। ये फोन अब 10,499 रुपये में मौजूद है जिसकी कीमत पहले 11,999 रुपये थी।
इतना ही नहीं कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर का भी ऐलान किया है। जिस पर आपको 5,000 तक की छूट मिल सकती है। मोटो x प्ले के 16 जीबी वैरिएंट की कीमत अब 16,999 रुपये कर दी गई है जो पहले 18,499 रुपये थी। वहीं इसके 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये कर दी गई है जो पहले 19,999 रुपये थी।

मोटोx स्टाइल के 16 जीबी मॉडल की कीमत 19,999 से घटा कर 17,999 रुपये कर दी गई है। इतना हरी नहीं इस स्मार्टफोन पर एक्चेंज ऑफर भी मौजूद है जिस पर आप 7,000 तक की छूट पा सके है। हाल ही में लॉन्च हुए मोटोG टर्बो की कीमत में कटौती तो नहीं की गई है लेकिन इस फोन पर एक्चेंज ऑफर के तहत आपको 7,000 तक का डिस्काउंट मिलेगा।
फ्लिपकार्ट Mi 4 पर 6,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। ऐसा ही ऑफर Mi 4i के 16GB वैरिएंट पर भी दिया गया है। शाओमी की क्रिसमस सेल के तहत Mi 4 के 16GB वैरिएंट को जिसकी कीमत 14,999 रुपए है को 12,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। वहीँ Mi 4i के 16GB वैरिएंट को जिसकी कीमत 11,999 रुपए है को 9,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। साथ ही Mi Pad जिसकी कीमत 12,999 रुपए है 9,999 रुपए में मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








