Tecno Camon 20 Premier 5G भारत में 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, इन खूबियों से लैस, कीमत 30 हजार से कम
Tecno Camon 20 Premier 5G Launch: स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon 20 Premier 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स शामिल किए गए है। आपको बता दें, यह भारत का पहला ऐसा फोन है जिसे सेंसर शिफ्ट OIS से लैस किया गया है। अपने इस धांसू फोन को कंपनी ने 30 हजार से भी कम कीमत के साथ पेश किया है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
Tecno Camon 20 Premier 5G के स्पेक्स
Camon 20 Premier 5G में आपको 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके साथ ही Camon 20 Premier को डाइमेंशन 8050 चिपसेट के साथ लाया गया है। यह लेटेस्ट हैंडसेट 8 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा , 108MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जिसका अपर्चर f/2.45 है।
इसके अलावा इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, यूएसबी-सी पोर्ट , 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एनएफसी जैसी कई फीचर्स मिल रहे हैं। साथ ही स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर भी मिल रहा है।

Tecno Camon 20 Premier 5G की कीमत
Tecno Camon 20 Premier 5G की कीमत 29,999 रुपये कंपनी ने भारत में तय किया है। फिलहाल Tecno ने डिवाइस की बिक्री किस डेट से शुरू की जाएगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस फोन को सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। आपको बता दें, 15 जुलाई से अमेजन प्राइम डे सेल की शुरूआत हो रही है, उम्मीद है कि इस फोन को इस सेल में उपलब्ध कराया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications