Tecno Camon 20 सीरीज भारत में लॉन्च, जून के दूसरे हफ्ते से खरीदने के लिए होगा उपलब्ध

Tecno Mobile ने भारत में अपनी लेटेस्ट Camon 20 सीरीज पेश कर दी है। कैमॉन 20 सीरीज के तीन मॉडल हैं, जिनमें कैमॉन 20, कैमॉन 20 प्रो 5जी और कैमॉन 20 प्रीमियर 5जी शामिल हैं।
Tecno Camon 20 सीरीज में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 प्रोसेसर तक की सुविधा है और यह 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। सीरीज इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP53 रेटिंग के साथ आती है।
Tecno Camon 20 सीरीज की भारत में कीमत
Tecno Camon 20 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है और इसे सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है। स्मार्टफोन प्रीडॉन ब्लैक, सेरेनिटी ब्लू और ग्लेशियर ग्लो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और यह 29 मई से Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा ।

Tecno Camon 20 Pro 5G दो वेरिएंट- 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 8GB रैम, 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इनकी कीमत 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है और यह सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन कलर ऑप्शनों में उपलब्ध होंगे। Tecno Camon 20 Pro 5G जून के दूसरे हफ्ते से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Tecno जून 2023 के तीसरे सप्ताह तक अपने Camon 5G Premier कीमत की घोषणा करेगा और स्मार्टफोन Serenity Blue और Dark Welkin कलर ऑप्सनो में उपलब्ध होगा।
Tecno Camon 20 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
Tecno Camon 20 में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 ऑक्टा-कोर 12nm प्रोसेसर पर बेस्ड है जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह एंड्रॉइड 13-बेस्ड HiOS 13 पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में एआई सेंसर और क्वाड-एलईडी रिंग फ्लैश के साथ 64MP का मुख्य लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। Tecno Camon 20 में f/2.45 अपर्चर और डुअल LED फ्लैश के साथ 32MP का सेल्फी कैमरा है।
स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, एफएम रेडियो, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








