Tecno Camon 20 तगड़े फीचर्स और 64MP कैमरे के साथ इस दिन भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Tecno Camon 20 Series: Tecno ने अपने Camon सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को आने वाले दिनों में भारतीय यूजर्स के लिए पेश करने का खुलासा कर दिया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन नाइजीरिया में दस्तक दे चुका है। जिसके तहत कंपनी ने Tecno Camon 20 Pro और Camon 20 Pro 5G स्मार्टफोन को एक साथ पेश किया था। आइए आपको आगे इस फोन की लॉन्चिंग डेट , कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की डिटेल्स बताते हैं।
टेक्नो ने ट्विट के जरिये बताया कि वह अपने इस लेटेस्ट फोन Tecno Camon 20 सीरीज भारत में 27 मई को पेश करने जा रहा है। लॉन्चिंग तारीख के खुलासे के साथ ही Camon 20 सीरीज के स्मार्टफोन में सेंसर-शिफ्ट टेक्नोलॉजी, RGBW प्रो और पोर्ट्रेट मास्टर जैसे फोटोग्राफी-सेंट्रिक फीचर्स के साथ पेश किए जाने को भी कन्फर्म किया है।
Tecno Camon 20 के स्पेसिफिकेशंस
Tecno Camon 20 में यूजर्स को 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1080×2400 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस हैंडसेट में यूजर्स को 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनबोर्ड रैम को 16GB तक एक्टेंड भी करने का ऑप्शन भी मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को Glacier Glow, Predawn Black और Serenity Blue तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon 20 सीरीज में क्वाड फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सेल, सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का और तीसरा AI सेंसर के साथ आ रहा है। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी को इसमें शामिल किया है।
Tecno Camon 20 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Camon 20 Pro की बात करें तो इसे 6.82 inches डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिवाइस को MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में 64 MP का प्राइमरी कैमरा, 8 MP का सेकेंडरी और 5 MP का तीसरा कैमरा मिल सकता है। इस फोन को पावर के लिए इसमें 6100 mAh की एक बड़ी बैटरी को शामिल किया जा सकता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो आपको इस अपकमिंग फोन में 8 GB रैम के साथ 128 GB का स्टोरेज मिल सकता है। इस वेरियंट को भारत में 18,990 रुपए की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








