Home
Mobile

Tecno Camon 30 5G तगड़े कैमरों के साथ होगा लॉन्‍च, अमेजन पर हुआ लिस्‍ट, जानें डिटेल

Tecno Camon 30 5G Series: टेक्नो जल्द ही अपना नया स्‍मार्टफोन सीरीज Camon 30 5G को बहुत जल्‍द भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह फोन ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है।

माइक्रोसाइट के अनुसार कंपनी अपने इस अपकमिंग कैमॉन सीरीज के कैमरों पर फोकस की है। इसके साथ ही इस बार इसके डिजाइन को भी काफी आकर्षित किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि, इस महीने या फिर जून के शुरुआती हफ्तों में Camon 30 5G सीरीज को देश में लॉन्च किया जा सकता है।

Tecno Camon 30 5G तगड़े कैमरों के साथ होगा लॉन्‍च, अमेजन पर हुआ लिस्‍ट

इस सीरीज के तहत कंपनी Tecno Camon 30 5G और Camon 30 Premier 5G स्‍मार्टफोन्‍स को पेश किया जा रहा है। जबकि, इस फोन को ग्‍लोबल मार्केट में साल के शुरूआत फरवरी में ही पेश कर दिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि, भारतीय वेरिएंट में भी ग्‍लोबल मार्केट्स वाला फीचर्स मिल सकता है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, Camon 30 5G में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 2 मेगापिक्‍सल का एक डेप्‍थ सेंसर भी शामिल होगा। वहीं फ्रंट में इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा।

Tecno Camon 30 5G तगड़े कैमरों के साथ होगा लॉन्‍च, अमेजन पर हुआ लिस्‍ट

Camon 30 Premier 5G की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसमें भी 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस होगा और एक 50 एमपी का पेरिस्‍कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है।

खबरों की मानें की इन दोनों अपकमिंग फोन्स में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलेगा। वहीं Camon 30 5G में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा तो वहीं Camon 30 Premier 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Premier मॉडल में डाइमेंसिटी 8200 अल्‍ट्रा चिपसेट और Camon 30 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा।

Tecno Camon 30 5G तगड़े कैमरों के साथ होगा लॉन्‍च, अमेजन पर हुआ लिस्‍ट

फिलहाल इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में कंपनी अपने इस सीरीज के खास फीचर्स का खुलासा कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Camon 30 5G series will launch soon microsite goes live on amazon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X