MWC 2024 में Tecno ने पेश किए Camon 30 सीरीज , जानें चार नए फोन्स के फीचर्स व स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी टेक्नो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में अपने Camon 30 सीरीज को पेश किया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने अपने चार नए स्मार्टफोन्स शामिल किए हैं।
जिसे Tecno Camon 30, Tecno Camon 30 5G, Tecno Camon 30 Pro 5G और Tecno Camon 30 Premier नाम दिया गया है। तो चलिए आपको आगे टेक्नो के इस नए फोन्स के स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स बताते हैं।

Tecno Camon 30 Series के स्पेसिफिकेशन: Camon 30 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2436 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। यह फोन Android 14 बेस्ड HiOS 14 के साथ आ रहा है।
प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन Camon 30 5G को Dimensity 7020 चिपसेट के साथ लाया गया है। जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज मिलेगा।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी दी है, जो 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक में 50MP का प्राइमर OIS कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और एक AI सेंसर मिलेगा। इस फोन में डुअल LED फ्लैश के भी दिया गया है। जिसमें कलर टेम्प्रेचर को एडजस्ट करने की फैसलिटी मिलती है।

इसके अलावा Camon 30 (4G) को भी कंपनी ने 5G वर्जन जैसे ही फीचर्स दिए हैं। लेकिन 4G वेरिएंट में यूजर्स को Helio G99 चिपसेट मिलेगा। टोक्नो ने 4G वेरिएंट को दूसरे मॉडल से अलग NFC सपोर्ट के साथ पेश किया है।
Tecno Camon 30 Premier 5G के स्पेसिफिकेशन: Tecno Camon 30 Premier 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.77 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 1400 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने Dimensity 8200 Ultra चिपसेट दिया है। जो 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आ रहा है।
अपने इस डिवाइस में कंपनी ने PolarAce नाम के एक नए कैमरा सिस्टम को शामिल किया है। .इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 70W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है।
कंपनी जल्द ही इन स्मार्टफोन्स को ग्लोबल बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। फिलहाल टेक्नो ने इस स्मार्टफोन सीरीज की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








